
हिलसा बीस सूत्री समिति की बैठक में छाये रहे भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के मुद्दे
हिलसा बीस सूत्री समिति की बैठक में छाये रहे भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के मुद्देहिलसा बीस सूत्री समिति की बैठक में छाये रहे भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के मुद्देहिलसा बीस सूत्री समिति की बैठक में छाये रहे...
हिलसा बीस सूत्री समिति की बैठक में छाये रहे भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के मुद्दे पिछली बैठक के फैसलों पर कार्रवाई नहीं होने की सूचना पर हुआ जमकर हंगामा सड़क पर अतिक्रमण और जाम की समस्या पर भी हुई चर्चा फोटो: 03हिलसा04: हिलसा प्रखंड कार्यालय में आयोजित बीस सूत्री की बैठक में अपनी बात रखते सदस्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की बीस सूत्री समिति की बैठक बुधवार को हंगामेदार रही। पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर कोई प्रगति नहीं होने से नाराज सदस्यों ने अधिकारियों के सामने जमकर अपनी बात रखी। बैठक में बिजली, पेयजल, जन वितरण प्रणाली और शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे छाए रहे।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता और बीडीओ अमर कुमार के संचालन में हुई इस बैठक की शुरुआत में ही सदस्यों ने पुरानी शिकायतों पर कार्रवाई न होने को लेकर नाराजगी जताई। इससे कुछ देर के लिए गहमागहमी का माहौल बन गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही सदस्य शांत हुए। अतिक्रमण और जाम की समस्या पर फूटा गुस्सा: बैठक में सदस्यों ने शहर और गांवों में सड़क किनारे गिट्टी-बालू रखकर किए गए अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिससे यातायात बाधित होता है। उन्होंने कहा कि हिलसा शहर में बस पड़ाव होने के बावजूद बसें वहां से नहीं खुलतीं और सड़क पर अनियंत्रित रूप से खड़े टेंपो-बसों के कारण हमेशा जाम लगा रहता है। सदस्यों ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। आंगनबाड़ी और नल-जल योजना की भी खुली पोल: बीस सूत्री उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार गौरी ने मोमिंदपुर में एक ही भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय के लिए अलग भवन की मांग रखी। वहीं, अन्य सदस्यों ने कपसियावां गांव में 50 घरों तक नल-जल का पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की। मौके पर अंचलाधिकारी मो इकबाल अनवर, प्रखंड प्रमुख मनोज पासवान, बीपीआरओ स्वाति कुमारी, शिक्षा पदाधिकारी नितेश कुमार रंजन समेत कई सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




