पहल : बाधाएं दूर, दो नदियों पर 5 पुलों का निर्माण शुरू

Apr 06, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहारशरीफ में अस्थावां और बिहारशरीफ प्रखंडों के बीच सोयबा और पंचाने नदियों पर पांच पुलों का निर्माण शुरू हो गया है। 31 करोड़ की लागत से दो वर्षों में ये पुल ग्रामीणों को सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय से जोड़ देंगे। बारिश में नाव से यात्रा करने की आवश्यकता खत्म होगी, जिससे समय और दूरी दोनों में कमी आएगी।

पहल : बाधाएं दूर, दो नदियों पर 5 पुलों का निर्माण शुरू

हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : पहल : बाधाएं दूर, दो नदियों पर 5 पुलों का निर्माण शुरू दो प्रखंडों की बड़ी आबादी सीधे जुड़ेंगी जिला मुख्यालय से बरसात में ग्रामीणों को नाव की सवारी करने से मिलेगी राहत करीब 31 करोड़ से दो साल में योजनाएं उतरेंगी धरातल पर फोटो नदी पुल : पलटपुरा के लालूनगर के पास पंचाने नदी में पुल के लिए पीलर बनाते कार्य एजेंसी के कर्मी। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। इंतजार खत्म हुआ। सारी बाधाएं दूर हो गयी हैं। अस्थावां और बिहारशरीफ प्रखंड से होकर गुजरने वाली सोयबा और पंचाने नदियों पर पांच पुलों का निर्माण शुरू हो गया है।

करीब 31 करोड़ की लागत से दो साल में योजनाएं धरातल पर उतरेंगे तो ग्रामीण इलाके की बड़ी आबादी सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगी। जिला मुख्यालय आना आसान हो जाएगा। अस्थावां के पचेतन और सदर प्रखंड के लालूनगर (पलटपुरा) के पास नदी में पुल बनाने के लिए फाउंडेशन और पीलर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जबकि, शेष तीन स्थानों पर मिट्टी की जांच हो चुकी है। बोरिंग कराने के बाद शेड का निर्माण कर दिया गया है। जल्द फाउंडेशन और पीलर का निर्माण प्रारंभ होगा। पुलों का निर्माण होगा तो बारिश के दिनों में उफनती नदियों को पार करने के लिए नाव का सहारा ग्रामीणों को नहीं लेना पड़ेगा। बचेगा समय, दूरी होगी कम: पलटपुरा के लालूनगर और तिउरी के बीच पंचाने नदी पर बन रहा पुल ग्रामीणों को बिहारशरीफ शहर से जोड़ देगा। अस्थावां रोड का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जबकि, पचेतन-मनोरमपुर के बीच सोयबा नदी पर पुल बनने पर मनोरमपुर के लोगों को पेशौर होकर मुख्य सड़क तक जाने की फजीहत नहीं उठानी होगी। गुलनी और पहेतिया के बीच पुल बनने पर आसपास के गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। नाव नहीं, गाड़ी से नहीं आएगी बारात: सोयबा नदी पर पुल बनने पर नवाजी बिगहा के लोग पक्की सड़क से जुड़ जाएंगे। वर्तमान में नौबत ऐसी कि नदी में पानी रहता है तो नई नवेली दुल्हन हो या बारात, नाव पर बैठकर ही गांव आना पड़ता था। पुल बनने से यह गांव प्रभु बिगहा होते हुए पावापुरी और एनएच तक जुड़ जाएगा। जिला मुख्यालय आना आसान हो जाएगा। तो राजगीर रोड से जुड़ जाएगा गंगा बिगहा: गंगा बिगहा के पास पंचाने नदी पर बनने वाला हाईलेवल पुल ग्रामीणों को राजगीर रोड और नवादा से जोड़ेगा। फिलहाल बरसात में नदी में पानी आने पर गांव टापू बन जाता है। तब एकमात्र सहारा रेलवे ट्रैक होता है। ट्रैक पार करने के चक्कर में कई हादसे भी हो चुके हैं। कहते हैं अधिकारी : दो नदियों पर पांच पुल बनने हैं। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य एजेंसी को हर हाल में तय समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। नये पुल बनेंगे तो बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। विकास के रास्ते खुलेंगे। विनोद कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहारशरीफ कहां-कहां बनने हैं पुल : 1. हरगावां-नवाजी बिगहा (सोयबा नदी): 5.55 करोड़ 2. लालूनगर-तिउरी (पंचाने नदी): 6.77 करोड़ 3. पचेतन-मनोरमपुर (सोयबा नदी): 5.98 करोड़ 4. गंगा बिगहा (पंचाने नदी) : 6.62 करोड़ 5. गुलनी-पहेतिया: 6.99 करोड़

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।