एकंगरसराय में कांग्रेसियों ने दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
एकंगरसराय में कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। प्रखंड अध्यक्ष शिशुपाल प्रसाद ने डॉ....
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 28 Dec 2024 09:37 PM
एकंगरसराय, निज संवाददाता। शहर के बिहार रोड स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को शोकसभा का आयोजन कर कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष शिशुपाल प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह प्रखर विद्वान, अर्थशास्त्री के साथ सुलझे हुए राजनेता थे। मौके पर कपिलदेव प्रसाद, रामलखन प्रसाद, नरेश गिरी, रामनारायण सिंह, किरण देवी, शारदा देवी आदि मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।