Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsConcerns Rise Over Deteriorating Bahadurpur Primary School Building Amid Safety Fears
अनदेखी: जर्जर भवन में चल रहा है बहादुरपुर प्राइमरी स्कूल

अनदेखी: जर्जर भवन में चल रहा है बहादुरपुर प्राइमरी स्कूल

संक्षेप:

अनदेखी: जर्जर भवन में चल रहा है बहादुरपुर प्राइमरी स्कूलअनदेखी: जर्जर भवन में चल रहा है बहादुरपुर प्राइमरी स्कूलअनदेखी: जर्जर भवन में चल रहा है बहादुरपुर प्राइमरी स्कूलअनदेखी: जर्जर भवन में चल रहा है...

Mon, 15 Sep 2025 10:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

अनदेखी: जर्जर भवन में चल रहा है बहादुरपुर प्राइमरी स्कूल हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा आवेदन कहा, 2014 में दूसरे स्कूल में किया शिफ्ट, 2017 से पुन: उसी भवन में हो रही पढ़ाई फोटो शेखपुरा बहादुरपुर : बहादुरपुर गांव का जर्जर स्कूल भवन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पहले भवन को जर्जर कहकर शिक्षा विभाग ने अरियरी की एफनी पंचायत के बहादुरपुर प्राइमरी स्कूल को दो किलोमीटर दूर वायबिगहा में शिफ्ट कर दिया। परंतु, जब राजनीतिक और ग्रामीणों का दबाव बढ़ा तो फिर से उसी जर्जर भवन में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। बारिश के इस मौसम में जर्जर भवन में स्कूल का संचालन होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों का जीवन दांव पर लगा हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने स्कूल का भवन बनाने के लिए डीएम आरिफ अहसन को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों की अगुवाई करने वाले अजय कुमार ने बताया कि बहादुरपुर प्राइमरी स्कूल के भवन को जर्जर बताकर साल 2014 में गांव से दो किलोमीटर दूर वाय बिगहा में शिफ्ट कर दिया गया था। दूरी अधिक रहने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जाने लगे और ग्रामीणों का दबाव बढ़ा तो फिर साल 2017 में शिक्षा विभाग ने इसी जर्जर भवन में ही स्कूल संचालन शुरू कर दिया। ग्रामीण ने बताया कि तब से लेकर अबतक इसी जर्जर भवन में बच्चों की पढ़ाई हो रही है। हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। नये भवन बनाने की मिल चुकी है स्वीकृति: डीईओ तनवीर आलम ने कहा कि जर्जर भवन में स्कूल का संचालन करने की अनुमित कैसे दी गयी गयी, इसकी जानकारी नहीं है। मामला मेरे कार्यकाल से पहले का है। सोमवार को इस संबंध में बीईओ से जांच रिपोर्ट मांगी जाएगी। इस स्कूल के नये भवन के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण शुरु कर दिया जाएगा।