Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsConcern Over Flooding in Chewara Due to Continuous Rainfall and Encroachments
नाला पर अतिक्तरण, जलभराव से जूझ रहे पासवान टोले के लोग

नाला पर अतिक्तरण, जलभराव से जूझ रहे पासवान टोले के लोग

संक्षेप:

चेवाड़ा में लगातार बारिश के कारण पासवान टोले के लोग चिंतित हैं। जलनिकासी के रास्ते बंद होने से जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण मुख्य नाले का अस्तित्व...

Aug 13, 2025 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

चेवाड़ा, निज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर पंचायत के पासवान टोले के लोग काफी चिंतित हैं। जलनिकासी के रास्ते बंद रहने से टोले में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। मोहल्ले के पवन कुमार , नारो पासवान , सुनीता देवी, मन्ती देवी आदि ने बताया कि गर्मी और जाड़ा में कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन, बरसात में पूरा मोहल्ला जलमग्न हो जाता है । लोगों ने बताया कि मुख्य नाला पर अतिक्रमण कर लिया गया है। लगभग आधा किलोमीटर सड़क किनारे का नाला का अस्तित्व अतिक्रमण के कारण समाप्त हो गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार वरीय अधिकारियों से गुहार लगायी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन, समस्या बरकरार है। इधर, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण को हटाया जाएगा।