ओटीपी का बखेड़ा, हर दिन दर्जनों मरीज बिना इलाज लौट रहे वापस

Apr 06, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

चेवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब रोगियों को इलाज नहीं मिल रहा है क्योंकि उनके पास मोबाइल नहीं है। ओटीपी के कारण कई मरीज बिना इलाज लौट रहे हैं। सीएस डॉ. संजय कुमार ने मामले की जांच की बात की है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ओटीपी का बखेड़ा, हर दिन दर्जनों मरीज बिना इलाज लौट रहे वापस

चेवाड़ा, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रोजाना दर्जनों गरीब रोगी बिना इलाज कराए ही वापस लौट रहे हैं। यहां अधिकतर गरीब तबका के लोग इलाज के लिए आते हैं। उनके पास मोबाइल नहीं होता है। ऐसे में ओटीपी का बखेड़ा उनके लिए सिरदर्द बना हुआ है। सोमवार को इलाज कराने आयी महिला रानी कुमारी ने बताया कि मोबाइल नहीं रहने के कारण पुर्जा नहीं बना। अगले दिन मोबाइल के साथ आने को कहा गया है। इस सबंध में सीएस डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच करायी जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन झा ने कहा यह सरकारी सुविधा है।

इसका लाभ देने से कोई भी मना नहीं कर सकता है। अगर ऐसा किया गया है, तो दोषियों की पहचान की जाएगी। यहां की सारी सुविधाएं आम लोगों के लिए है। जिनके पास मोबाइल नही है, वैसे लोगों का भी पुर्जा बनाकर इलाज किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।