सरकार ने एक भी वादा नहीं किया पूरा-भाकपा
रहुई के बरांदी-बेलदरिया गांव में पार्टी ने चलाया जनसम्पर्क अभियान सरकार ने एक भी वादा नहीं किया पूरा-भाकपा सरकार ने एक भी वादा नहीं किया पूरा-भाकपा
रहुई के बरांदी-बेलदरिया गांव में पार्टी ने चलाया जनसम्पर्क अभियान प्रशासन को दी कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी फोटो: भाकपा-रहुई प्रखंड के बरांदी-बेलदरिया गांव में शनिवार को ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करते भाकपा नेता। रहुई, निज संवाददाता। भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी जिले में जनसम्पर्क सह सदस्यता अभियान चला रहा है। शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ता प्रखंड के बरांदी-बेलदरिया गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्या को जाना। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने गरीबों से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसके विरोध में प्रशासन को कलेक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी। भाकपा नेता शिवकुमार यादव उर्फ सरदार जी ने कहा कि सरकार सिर्फ वोट की राजनीति करती है। नेता चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं। फिर पांच सालों तक इनकी तरफ देखते भी नहीं है। समाज के गरीब-गुरबों को उनका हक नहीं मिल रहा है। सरकार ने गरीबों को दो लाख रुपये देने का वादा किया था। आज तक किसी को एक रुपया नहीं मिला। राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि जिले में 50 हजार नये सदस्य बनाये जाएंगे। सरकार गरीबों को फ्री बिजली, पांच डिसमील जमीन देने का वादा पूरा करे। उन्होंने स्मार्ट मीटर को वापस लेने की मांग की। मौके पर सकलदीप प्रसाद यादव, विष्णुदेव पासवान, मकसूदन पासवान, उमेश चंद्र चौधरी, धर्मेन्द्र बिंद, गांधारी बिंद, शैलेश यादव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।