जांच रिपोर्ट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Feb 28, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

हिलसा में आवास योजना के लाभुक से कमीशन मांगने का मामला जांच रिपोर्ट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई जांच रिपोर्ट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

हिलसा में आवास योजना के लाभुक से कमीशन मांगने का मामला हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में आवास योजना के लाभुक से 30 हजार रुपये कमीशन मांगने का मामला सामने आया था। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने करीब 20 दिन पहले ही जांच प्रतिवेदन सौंप दिया है। इसके बाद भी इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों की मानें तो जांच में आरोपों को सही पाया गया है। जांच टीम ने आवेदिका व उनके पति से पूछताछ की थी। संबंधित कागजों की भी जांच की थी।

मकान निर्माण स्थल का मुआयना भी किया गया था। जांच रिपोर्ट में क्या है, इसका भी खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लाभुक सुमन्ता देवी ने वार्ड पार्षद पर कमीशन मांगने, धमकी देने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस मामले में गठित टीम के द्वारा निष्पक्ष जांच कर जांच प्रतिवेदन जिला अधिकारी को भेज दिया गया है। आदेश मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।