----------
रिवाइज: रक्तदान और केक काट मना सीएम नीतीश का 75वां जन्मदिन रिवाइज: रक्तदान और केक काट मना सीएम नीतीश का 75वां जन्मदिन रिवाइज: रक्तदान और केक काट मना सीएम नीतीश का 75वां जन्मदिन रिवाइज: रक्तदान और केक...

रक्तदान और केक काट मना सीएम नीतीश का 75वां जन्मदिन पेज चार फ्लायर: कल्याणबिगहा देवी स्थान में पूजा अर्चना कर गुलाल लगा दी सीएम को जन्मदिन की बधाई सीएम नीतीश के उज्जवल भविष्य व स्वस्थ की मंगल कामना की सांसद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता समारोह में हुए शामिल हरनौत, नूरसराय, सरमेरा समेत अन्य जगहों पर मनाया विकास दिवस फोटो: जदयू 01: हरनौत के कल्याणबिगहा देवी स्थान में रविवार को सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पूजा अर्चना करते जदयू कार्यकर्ता व ग्रामीण। जदयू 02: नूरसराय में रविवार को सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर केक काटते समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा व अन्य।
जदयू 03: सदर अस्पताल रेड क्रॉस भवन में रविवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में शामिल सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। जिले में जदयू कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शहर के रेडक्रॉस भवन में जदयू के युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर तो नूरसराय में केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया। सीएम के पैतृक गांव में देवी स्थान में लोगों ने पूजा अर्चना कर उनके लिए उज्जवल भविष्य व स्वस्थ की मंगलकामना की। इसके बाद एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याणबिगहा देवी स्थान के पास जदयू कार्यकर्ताओं ने धुमधाम से सीएम नीतीश कुमार का जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम के पहले देवी स्थान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजा अर्चना की गयी। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी लोगों के साथ देवी स्थान में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि बनता बिहार और संवरता बिहार के शिल्पकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। 14 करोड़ बिहारियों को हमारे सीएम पर पूरा भरोसा और विश्वास है। बिहार में विकास का डंका बज रहा है। मुख्यमंत्री सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ अबीर गुलाल लगा सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनायी। मौके पर कक्कु सिंह, परशुराम सिंह, जसपाल पटेल, मनीष कुमार, शिशुपाल पटेल, अखिलेश्वर कुमार, चुन्नू सिंह, अन्नू सिंह, रामप्रवेश सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, राहुल कुमार पांडेय, प्रो. धनंजय कुमार, आशीष कुमार, उत्तम कुमार, शुभम कुमार, चंदन कुमार, रिंकी कुमारी व अन्य मौजूद थीं। बिहारशरीफ रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में रक्तदान करने वाले युवा जदयू कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मौके पर धनंजय कुमार देव, धीरज पटेल, जयप्रकाश यादव, हरेन्दर रविदास, रजनीश रंजन, नीतीश कुमार, इमाम हसन, राजा कुमार, सन्नी पटेल, राजेंद्र प्रसाद, गुलरेज अंसारी, धीरज पटेल, राहुल रंजन कुशवाहा, सनी पटेल, संजीत यादव, सनी महतो, संजीव महतो, पवन शर्मा, अर्णव आर्य, रोहित कुमार, संजीत पासवान, मौर्या सिंह कुशवाहा, विभुति कुमार, अंकित महतो व अन्य मौजूद थे। सीएम नीतीश बिहार के तारणहारा: नूरसराय में समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने अपने सहयोगियों के साथ केक काटकर सीएम का जन्म दिन मनाया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश बिहार के तारणहारा हैं। कभी बीमार रहने वाला बिहार आज विकास की रेस में काफी तेजी से दौड़ रहा है। उन्होंने लोगों को अबीर गुलाल लगा जन्मदिन की बधाई दी। मौके पर विजय महतो, पंकज सिंह, अमन सिंह, इंद्रमणि प्रसाद, दिग्विजय सिंह, अमरेंद्र कुमार, बबलू, चंद्रशेखर, संटू महतो, सीटू सिंह, चिक्कू, फंटूश सिंह, शशिरंजन, संजय यादव, रणधीर कुमार, कुमार धीरज, भूषण महतो, प्रदीप कुमार, रंजीत छपरिया व अन्य मौजूद थे। 75वें जन्मदिन पर सीएम नीतीश को दी बधाई: सरमेरा के जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद, मुख्य पार्षद सन्नी कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रेम, मुखिया मणी देवी, संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, राजदे नेता डॉ. प्यारेलाल यादव, हम नेता नरेशा मांझी, वार्ड सदस्य त्रिपुरारी सिंह, जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह, प्रेम रंजन व अन्य ने 75वें जन्मदिन पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। केक काट सीएम को दी बधाई एकंगरसराय जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काट सीएम नीतीश के दिर्घायु होने की मंगलकामना की। मौके पर 20 सूत्री के अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश प्रसाद, कौशल यादव, सफ्फू महतो, सुभाष कुमार सिन्हा, ई. राजन, विनोद कुशवाहा, रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष कुमार राज मनोरंजन सिंह, दलित नेता धनंजय पासवान, मिथिलेश प्रसाद, अनिल प्रसाद, रामविलास प्रसाद, कांतू पासवान, धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार व अन्य मौजूद थे। कर्पूरी वाटिका में लगाए पौधे बेन प्रखंड परिसर स्थित कर्पूरी वाटिका में सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर लोगों ने पौधे लगाए। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, कलीम अशरफ, शैलेंद्र कुमार, शशि भूषण कुशवाहा, पप्पू राम, संतोष कुमार, टुनटुन कुमार, शैलेंद्र पाल, सोहित कुमार व अन्य मौजूद थे। सीएम ने बदल दी बिहार की तस्वरी व तकदीर हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के कल्याणबिगहा में 'राष्ट्रीय लव-कुश सेवा मिशन' द्वारा सीएम का जन्मदिन मनाया गया। पटना सप्त मूर्ति विधानसभा से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि पर पहुंचा। वहां समर्थकों ने उनके माता-पिता स्व. परमेश्वरी देवी, राम लखन सिंह और पत्नी मंजु सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। लव-कुश सेवा मंच के संयोजक सह जदयू के प्रदेश महासचिव संतोष कुशवाहा व आयोजक संजयकांत ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। आज तेजी के साथ विकास पथ पर निरंतर बिहार आगे बढ़ रहा है। इस धरती ने बिहार को विकास पुत्र दिया, जिनके कारण आज पूरा प्रदेश खुशहाल है। जदयू के प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीय संयोजक राजीव रंजन पटेल ने मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि बिहार का जनमानस और युवा चाहता है कि एक सादगी पसंद इंजीनियर और शिक्षित नौजवान पार्टी और भविष्य में बिहार की बागडोर संभाले। उन्होंने निशांत कुमार को राज्यसभा भेजने की भी दिली इच्छा व्यक्त की। मौके पर धीरज कुमार, शकील व अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


