Biharsharif News: सांसद और मेयर ने श्रमदान कर आनंद पथ में चलाया सफाई अभियान

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: बिहारशरीफ में सांसद कौशलेंद्र कुमार, महापौर अनीता देवी और अन्य अधिकारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आनंद मार्ग में सफाई अभियान चलाया। एक घंटे श्रमदान कर जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। सांसद ने सामूहिक भागीदारी से अभियान को गति देने का आह्वान किया।

Biharsharif News: सांसद और मेयर ने श्रमदान कर आनंद पथ में चलाया सफाई अभियान

Biharsharif News: सांसद और मेयर ने श्रमदान कर आनंद पथ में चलाया सफाई अभियान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लगायी झाड़ू एक घंटे श्रमदान कर दिया स्वच्छ शहर का संदेश फोटो : आनंद पथ : बिहारशरीफ में आनंद मार्ग अंचल कार्यालय के पास गुरुवार को श्रमदान कर सफाई करते सांसद कौशलेंद्र कुमार, महापौर अनीता देवी, नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

स्वच्छता अभियान के उद्देश्य

स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनभागीदारी का संदेश देने के लिए गुरुवार को बिहारशरीफ नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आनंद मार्ग अंचल कार्यालय के पास सफाई अभियान चलाया गया। सांसद कौशलेंद्र कुमार, महापौर अनीता देवी और नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन समेत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने करीब एक घंटे श्रमदान किया। सभी ने सड़क पर झाड़ू लगाकर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सामूहिक भागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। शहर को स्वच्छ रखकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थानों को गंदा नहीं करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और शहर को साफ रखने में उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। इस दौरान सभी ने स्वच्छता का संकल्प भी लिया। अभियान में उपमहापौर आईशा शाहीन, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धनंजय कुमार उर्फ पप्पू यादव, विनोद रविदास, संजय कुमार आजाद, उपनगर आयुक्त शम्स रजा, नगर प्रबंधक साकेश कुमार सिन्हा, त्रिपुरारी शरण, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी कुंदन कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल हुए। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

स्वच्छता अभियान से जुड़े सामान्य प्रश्न

✦स्वच्छता अभियान का आयोजन कहाँ किया गया?−
स्वच्छता अभियान आनंद मार्ग अंचल कार्यालय के पास बिहारशरीफ में किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: सांसद और मेयर ने श्रमदान कर आनंद पथ में चलाया सफाई अभियान