Christmas Celebrations Huge Crowds Gather at Churches for Prayer and Festivities क्रिसमस : गिरिजाघरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsChristmas Celebrations Huge Crowds Gather at Churches for Prayer and Festivities

क्रिसमस : गिरिजाघरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

क्रिसमस : गिरिजाघरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ क्रिसमस : गिरिजाघरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 25 Dec 2024 08:49 PM
share Share
Follow Us on
क्रिसमस : गिरिजाघरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

क्रिसमस : गिरिजाघरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ कैंडिल जला की प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना, सदमार्ग पर चलने का मांगा आशीर्वाद देवीसराय कैथोलिक चर्च में लोगों ने की प्रभु यीशु की पूजा अर्चना राजगीर, हिलसा, हरनौत के गिरिजाघरों में फादर ने दिया प्रेम व भाईचारा का संदेश सांता क्लॉज ने बच्चों को बीच बांटी मिठाइयां, स्कूलों में हुए रंगारंग कार्यक्रम फोटो : चर्च 01 : बिहारशरीफ के देवीसराय कैथोलिक चर्च में बुधवार को प्रभु यीशु के संदेश को सुनाते फादर अनुप व अन्य। चर्च 02 : बिहारशरीफ के कैथोलिक चर्च में लगे मेले में मौज- मस्ती करते लोग। चर्च 03 : बिहारशरीफ के पहड़पुरा कैंब्रिज स्कूल में सांता क्लॉज के साथ मस्ती करते बच्चे। चर्च 04 : बिहारशरीफ के सुभाष पार्क में बच्चों के बीच टॉफियां बांटते सांता क्लॉज। चर्च 05 : राजगीर के महादेवपुर स्थित चर्च में बनी गौशाला में माता-पिता के साथ प्रभु यीशु की झांकी। चर्च 06 : हरनौत के लोयला स्कूल में बनायी गयी गौशाला में प्रभु यीशु की झांकी। चर्च 07 : बिहारशरीफ के खंदकपर में प्रभु यीशु व सांता क्लॉज के साथ सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल की बच्चियां। बिहारशरीफ/हरनौत/हिलसा/राजगीर। हि.टी. जिले के चर्चों (गिरिजाघर) में बुधवार को क्रिसमस की धूम रही। हर तरफ मैरी क्रिसमस की गूंज सुनायी पड़ी। प्रभु यीशु के दर्शन और पूजा अर्चना करने को अपार भीड़ जुटी। सबसे अधिक भीड़ बिहारशरीफ स्थित देवीसराय कैथोलिक चर्च में रही। राजगीर, हिलसा और हरनौत के गिरिजाघरों में फादर ने लोगों को प्रेम व भाईचारा का संदेश दिया। कैंडल जलाकर शांति व प्रेम की मंगलकामनाएं की। अन्य गिरिजाघरों में भी लोगों ने प्रभु यीशु के संदेशों को आत्मसात किया। शहर के सुभाष पार्क व अन्य जगहों पर सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच टॉफी व मिठाइयां बांटी। बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ केक भी काटे। कई स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम हुए। क्रिसमस-डे के मौके पर गौशाला को रंग बिरंगी लरियों से सजाया गया था। वहां प्रभु यीशु के बाल रूप की मनोरम झांकी बनायी गयी थी। पालना में प्रभु यीशु के साथ उनके माता-पिता भी थे। लोगों ने उनके दर्शन किए और सदमार्ग पर चलने का आशीर्वाद मांगा। कैथोलिक चर्च में बुधवार की सुबह प्रार्थना सभा हुई। इसमें भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को याद किया। गिरिजाघर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही लोग गिरिजघरों में पहुंचने लगे थे। कैथोलिक चर्च के फादर अनुप ने बताया कि आज बहुत ही खुशी का दिन है। प्रभु यीशु आज ही के दिन धरती पर आए थे। उनके आने का मुख्य कारण लोगों को पाप से मुक्ति दिलाना था। जो लोग पाप करते हैं, वे ईश्वर से दूर हो जाते हैं। पापों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। प्रभु यीशी ने भाईचारा का दिया संदेश: हरनौत लोयला स्कूल परिसर में बनायी गयी गौशाला में प्रभु यीशु के दर्शन के लिए दिनभर भीड़ लगी रही। फादर आसित लकरा ने कहा कि प्रभी यीशु ने मानव को प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया था। आज के समय में सहनशिलता खत्म होती जा रही है। लोग उग्र होते जा रहे हैं। इसका त्याग कर ही हम शांति के मार्ग पर आगे चल सकते हैं। मनोज कुमार, विभु कुमार, सत्यम कुमार, तनु कुमारी व अन्य ने प्रभु यीशु का दर्शन किया। बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ खिंची सेल्फी : शहर के सुभाष पार्क में बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ खूब मस्ति की। बच्चे उनके साथ सेल्फी खिंचाने में लगे थे। सांता क्लॉज बने दिनेश दास ने बताया कि आज का दिन प्रभु यीशु सांता के रूप में बच्चों को प्यार और स्नेह बांटते हैं। प्रभु के आपसी भाईचारा, प्रेम संदेश समाज के सभी लोगों के लिए बहुत ही जरूरी है। केक काट मनाया क्रिसमस डे : खंदकपर सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में बच्चों ने प्रभु यीशु के चित्र के सामने सांता क्लॉज के साथ केक काटकर क्रिसमस डे मनाया। सचिव पंकज कुमार ने परंपरागत तरीके से मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। दर्जनों बालिकाएं सांता क्लॉज बनकर लोगों को मिठाइयां व टॉफियां बांटी। क्रिसमस की यह खुशी स्कूल में एक नया संदेश लेकर आयी, जो हर दिल में प्यार और आपसी सहयोग को बढ़ावा देती है। रंगोली बना प्रभु यीशु का स्वागत : अस्थावां के बेनार स्थित परिवर्तन द स्कूल में बुधवार को रंगोली बनाकर बच्चों ने प्रभु यीशु का स्वागत किया। रंगोली में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला से जान डाल दी। निदेशक दीपक कुमार व प्राचार्य ई. राजू कुमार ने कहा कि रंगोली छात्रों ने सूजी, बिंदी, मोती और चमकीले अबीर से बनायी है। इन मनमोहक रंगोली की आकृतियां ने लोगों को कई संदेश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम हैं। यह बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ उनकी रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित करती हैं। प्रभु यीशु की लोगों ने की आराधना : राजगीर स्थित महादेवपुर चर्च में लोगों ने प्रभु यीशु की बाल लिला का दर्शन कर उनकी आराधना की। फादर मनोज कुमार ने कहा कि प्रभु यीशु की आराधना से हमें अपने जीवन में शांति एवं सद्भाव का संदेश मिलता है। हमें सदैव अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए एवं दूसरे की बुराई व निंदा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने प्रभु यीशु के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया। प्रभु यीशु के संदेश बाइबल के माध्यम से देते हुए उन्होंने कहा कि परमेश्वर हमारे लिए हर तरीके से हर कार्य में एक नई योजना बनाता है। ताकि, हम अपनी योजनाओं में सफल हों और परमेश्वर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर सकें। परमेश्वर कभी भी किसी भी व्यक्ति या प्राणी की निंदा व बुराई करने का ज्ञान हमें नहीं देते। बल्कि, वह सदैव एक दूसरे के प्रति सहयोग, समर्पण, सद्भाव एवं सच्चाई के पथ पर चलना सिखाते हैं। लोगों ने प्रभु यीशु के नाम से मोमबत्ती जलाकर मन्नतें मांगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।