Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsChirag Paswan Urges Support for Dr Kumar Pushpanjay in Barhbiha Assembly Election
चिराग ने मांगा बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पंजय के लिए वोट

चिराग ने मांगा बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पंजय के लिए वोट

संक्षेप: चिराग पासवान ने डॉ. कुमार पुष्पंजय के लिए बरबीघा विधानसभा में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास संभव है। डॉ. पुष्पंजय ने कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और समर्थन को देखकर उनकी जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है। एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में एकता का आश्वासन दिया।

Mon, 3 Nov 2025 06:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

चिराग ने मांगा बरबीघा से डॉ. कुमार पुष्पंजय के लिए वोट डॉ. पुष्पंजय ने हथियामा समेत कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान कहा-बरबीघा के लोगों का समर्थन देख जीत पक्की लग रही फोटो: पुष्पंजय चिराग: अस्थावां में सोमवार को चिराग पासवान के साथ बरबीघा विधानसभा से जदयू प्रत्याशी डॉक्टर कुमार पुष्पंजय। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के जदयू प्रत्याशी डॉ. कुमार पुष्पंजय ने सोमवार को अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया। उन्हें समर्थन देने के लिए लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी अस्थावां के चकदीन पहुंचे और उन्होंने डॉ. पुष्पंजय को जिताने की अपील की। इसके बाद, डॉ. पुष्पंजय ने हथियावां समेत बरबीघा के कई गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार एक अपराध मुक्त प्रदेश बना है। बरबीघा का चौतरफा विकास नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव है। मुझे जिस तरह बरबीघा के लोगों का जन समर्थन मिल रहा है। उसे देखकर लग रहा है कि हमारी जीत सुनिश्चित है। जनसंपर्क के बाद बरबीघा स्थित जदयू कार्यालय में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और कहीं कोई मतभेद नहीं है। हम सब मिलकर यह चुनाव लड़ रहे हैं और हमारा लक्ष्य नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है।