
चार घंटे की देरी से पहुंचे चिराग पासवान, 6 को वोट देने की अपील की
चिराग पासवान ने नूरसराय में एनडीए प्रत्याशी श्रवण कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में उन्होंने बिहार में 2005 के बाद हुए विकास की चर्चा की और जनता से 6 नवंबर को वोट देने की अपील की। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए योजनाओं का भी जिक्र किया।
चार घंटे की देरी से पहुंचे चिराग पासवान, 6 को वोट देने की अपील की मंत्री श्रवण कुमार ने 2005 से पहले और बाद के बिहार की तुलना की कहा-एक करोड़ 31 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए कहा-हमने खिदमत की, अब वोट देकर मजदूरी दीजिए फोटो: 02 नूरसराय 01: नूरसराय में रविवार को केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को फूल माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को नूरसराय में एनडीए प्रत्याशी श्रवण कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। हालांकि, उनके निर्धारित अवधि से चार घंटे की देरी से मंच पर पहुंचते ही उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि पहले ही बहुत विलंब हो गया है।

इसलिए बहुत बात नहीं करेंगे। मेरा सिर्फ यही आग्रह है कि छह नवंबर को एनडीए प्रत्याशी श्रवण कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएं। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बख्तियारपुर के लिए रवाना हो गए। चंडासी स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में चिराग को सुनने के लिए लोग सुबह 11 बजे से ही जुटने लगे थे। सभा का निर्धारित समय दोपहर एक बजे था। लेकिन, चिराग का हेलीकॉप्टर शाम पांच बजे लैंड हुआ। प्रत्याशी श्रवण कुमार ने सभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2005 के बाद बिहार में विकास की एक नई कहानी लिखी गई है। जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने आपकी खिदमत की है। अब छह नवंबर को वोट देकर इसकी मजदूरी भी दीजिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए महिला रोजगार योजना शुरू की। इसके तहत अब तक एक करोड़ 31 लाख जीविका दीदियों के खाते में दस-दस हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। जिन महिलाओं को यह राशि नहीं मिली है। उन्हें भी 26 दिसंबर तक पैसा मिल जाएगा। नीतीश सरकार बनने के बाद राज्य में 23 हजार नए विद्यालय खोले गए। आज बिहार के गांव भी शहर जैसे दिख रहे हैं। बिहार देश का पहला राज्य है। जहां युवाओं के लिए 6800 खेल के मैदान तैयार किए गए हैं। मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, राजेन्द्र प्रसाद, राजू पासवान, सोनू कुशवाहा, रामकेश्वर प्रसाद, नरेंद्र कुमार निराला, रेखा देवी, श्रवण पासवान, सुधीर कुमार, जयंत गोप समेत कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


