China vs Japan Hockey Match Ends in Draw China Advances to Super Four चीन-जापान के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से बराबर, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsChina vs Japan Hockey Match Ends in Draw China Advances to Super Four

चीन-जापान के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से बराबर

चीन-जापान के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से बराबरचीन-जापान के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से बराबरचीन-जापान के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से बराबरचीन-जापान के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से बराबरचीन-जापान के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 1 Sep 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
चीन-जापान के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से बराबर

चीन-जापान के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से बराबर बेहतर गोल अंतर के आधार पर सुपर फोर में पहुंचा चीन पहले क्वार्टर की समाप्ति तक चीन 1-0 से आगे, तो हाफ टाइम तक 2-1 चीन आगे बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एशिया कप में सोमवार को ग्रुप ए में चीन और जापान के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया। इस मैच में हॉकी का रोमांच चरम पर दिखा। दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिर में यह मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। बेहतर गोल अंतर के आधार पर चीन की टीम सुपर फोर में पहुंच गयी। मैच खत्म होते ही मायूस जापानी खिलाड़ी मैदान पर ही लेट गये।

कजाकिस्तान को 13-1 से हराने वाली चीन की टीम शुरू से ही आत्मविश्वास से भरी दिख रही थी। उन्होंने शुरू से आक्रामक रूख अख्तियार किया। इसका फायदा सातवें मिनट में मिला। चीन के चैंगलियांग लिन ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक चीन 1-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में भी चीन ने अटैक जारी रखा। 25वें मिनट में जियोजिया झैंग ने फिर से मैदानी गोल दागकर चीन की बढ़त को दुगुना कर दिया। हालांकि, दो मिनट बाद ही जापान के कजुमासा मत्सुमोतो ने खूबसूरत गोल दागकर बढ़त को कम कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर चीन के पक्ष में 2-1 था। हाफ टाइम के बाद जापान की टीम ने चीनी गोलपोस्ट पर कई आक्रमण किये। गोल करने के कई मौके बने पर गोल नहीं हुआ। 51वें मिनट में कजुमासा ने फिर से गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। अंतिम पांच मिनट के लिए जापान की टीम ने गोलकीपर को हटाकर एक अतिरिक्त खिलाड़ी को मैदान में उतारा। लेकिन, गोल करने में सफलता नहीं मिली। चीन को दो तो जापान को तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इनमें से जापान सिर्फ एक को गोल में बदल सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।