Biharsharif News: संत निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: संत निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गीत, भजन और कविताओं के माध्यम से मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। प्रतिनिधि जनार्दन प्रसाद ने कहा कि मिशन बच्चों में प्रेम, नम्रता और मानवता के मूल्य विकसित कर रहा है, जो समाज और देश का भविष्य हैं।

Biharsharif News: संत निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Biharsharif News: संत निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां गीत, भजन और कविताओं के माध्यम से दिया मानवता व भाईचारे का संदेश बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के पतासंग स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को संत निरंकारी बाल समागम में बच्चें ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने गीत, भजन, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मिशन की शिक्षाओं और मानवता का संदेश दिया। प्रतिनिधि जनार्दन प्रसाद ने कहा कि संत निरंकारी मिशन बच्चों में बचपन से ही प्रेम, नम्रता, सेवा, भाईचारे और मानवीय मूल्यों का संस्कार विकसित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश और समाज के भविष्य के कर्णधार हैं, इसलिए उनमें प्रारंभ से ही अच्छे संस्कार विकसित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से छोटे पौधे को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगाया जा सकता है, जबकि विशाल वृक्ष बनने के बाद ऐसा संभव नहीं होता। उसी तरह से बचपन में दिए गए संस्कार जीवनभर व्यक्ति के व्यक्तित्व का आधार बनते हैं। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से मानव-मानव के बीच प्रेम, सम्मान और एकता का भाव विकसित होता है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBiharsharif News: संत निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां