कल्याणबिगहा में आज सीएम के जन्म दिवस पर देव पूजा सह होली मिलन समारोह
कल्याणबिगहा में एक मार्च को सीएम के जन्म दिवस पर देव पूजा सह होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इस उत्सव में भाग लेंगे। आयोजन में मंदिर की साफ-सफाई की गई है और कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा रही है। आयोजक ने इसे विकास दिवस के रूप में मनाने की योजना बनाई है।

कल्याणबिगहा में आज सीएम के जन्म दिवस पर देव पूजा सह होली मिलन समारोह होली मिलन उत्सव में जुटेंगे सैकड़ों लोग गांव में चल रही पूरी तैयारी फोटो: सीएम केके 04: हरनौत कल्याणबिगहा में देव पूजा सह होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर जुटे लोग। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कल्याणबिगहा में एक मार्च रविवार को सीएम के जन्म दिवस पर देव पूजा सह होली मिलन समारोह होगा। होली मिलन उत्सव में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग जुटेंगे। गांव में इसकी पूरी तैयारी चल रही है। आयोजक राजकिशोर कुमार उर्फ ककू ने बताया कि विकास पुरुष नीतीश कुमार जी के जन्म दिवस पर देवी स्थान परिसर में देव पूजा सह होली मिलन उत्सव मनाया जाएगा।
इसे विकास दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को कल्याणबिगहा देवी स्थान में सबसे पहले उस मंदिर में देव पूजा की जाएगी, जहां मुख्यमंत्री गांव आने पर सबसे पहले पूजा करते हैं। कार्यक्रम की तैयारी में राम प्रवेश सिंह, चन्द्रउदय कुमार, आशीष कुमार, उत्तम कुमार, गजेंद्र कुमार, चंदन कुमार, विक्की कुमार, शुभम कुमार, अंशु पांडेय, रवि कुमार, साहिल कुमार, प्रशांत कुमार, राहुल सिंह, गौतम कुमार, गौरव कुमार व अन्य लगे हुए हैं। इसे लेकर मंदिर परिसर की पूरी तरह से साफ सफाई करायी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


