जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने दिया 15.18 करोड़ का चेक

Mar 14, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेखपुरा में 3,601 जीविका दीदियों को 15.18 करोड़ का चेक दिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अपने काम को जारी रखें और आगे बढ़ें। इस अवसर पर उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने दिया 15.18 करोड़ का चेक

जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने दिया 15.18 करोड़ का चेक कहा, योजनाओं का लाभ उठा आपलोग ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समृद्धि यात्रा में बरबीघा के सर्वा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3,601 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 15 करोड़ 18 लाख तथा 1,425 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 34 करोड़ 87 लाख का चेक प्रदान किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भी चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली।

वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपके सहयोग से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। योजना की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री ने सर्वा उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं बनाये गये मॉडल का अवलोकन किया। इस क्रम में मटोखर दह व विष्णुधाम मंदिर परिसर का विकास कार्य, शेखपुरा प्रखंड में कार्यालय भवन का निर्माण, जखराज स्थान से हुसैनाबाद बाइपास पथ का चौड़ीकरण, चेवाड़ा में प्रखंड कार्यालय सह आवासीय परिसर का निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली। ये रहे मौजूद : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी व अन्य मौजूद थे। सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।