Biharsharif News: चेवाड़ा: 1101 कन्याओं की कलश यात्रा से विहंगम हुआ नजारा
Biharsharif News: चेवाड़ा के आजाद मोहल्ला स्थित बड़ी देवी मंदिर से नवरात्र पर 1101 कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं की कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए बेलदारी महारानी मंदिर पहुंचे और ऐतिहासिक कुएं से पवित्र जल लेकर बड़ी दुर्गा मंदिर लौटे, जहां कलश स्थापित किया गया। जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। बाजारों में दुकानें सजीं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Biharsharif News: चेवाड़ा: 1101 कन्याओं की कलश यात्रा से विहंगम हुआ नजारा जय माता दी के जयघोष से भक्तिमय माहौल, भक्तों में दिखा उत्साह फोटो चेवाड़ा दुर्गा - चेवाड़ा में रविवार क कलश स्थापना से पहले निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। चेवाड़ा, निज संवाददाता। चेवाड़ा प्रखंड के आजाद मोहल्ला स्थित बड़ी देवी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 1101 कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया। यह यात्रा प्रखंड मुख्यालय, थाना चौक और सदर बाजार होते हुए बेलदारी महारानी मंदिर पहुंची। वहां से ऐतिहासिक कुएं का पवित्र जल भरकर वापस बड़ी दुर्गा मंदिर में लाकर कलश स्थापित किया गया।
पूजा समिति के चेयरमैन लट्टू यादव और कार्यकर्ता गोविंद चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। सदर बाजार स्थित शिव मंदिर के पुजारी कपिल पंडित ने बताया कि जगत जननी मां महिषासुरमर्दिनी का नौ दिन तक पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यह नौ दिनों का अनुष्ठान अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। बाजारों में रौनक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद : नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में अचानक चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा सामग्री, चुनरी, कलश और फलों की दर्जनों अस्थायी दुकानें सज गई हैं। भीड़ को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जाम की समस्या न हो, इसके लिए यातायात पुलिस लगातार वाहनों के परिचालन को दुरुस्त करने में जुटी है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

