
बिस्कुरवा और मुरौरा में छठ व्रतियों को दी गयी पूजन सामग्री
संक्षेप: बिहारशरीफ में मॉर्निंग वॉक टीम ने 1000 छठ व्रतियों को पूजन सामग्री का थैला वितरित किया। यह अभियान पिछले 27 वर्षों से चल रहा है। टीम के सदस्य घर-घर जाकर व्रतियों को सामान प्रदान कर रहे हैं। इस बार...
बिस्कुरवा और मुरौरा में छठ व्रतियों को दी गयी पूजन सामग्री 1 हजार छठ व्रतियों को बांटी जाएगी पूजन सामग्री 27 सालों से मॉर्निंग वॉक टीम व्रतियों को बांट रहा थैला प्रतिनिधि व्रतियों के दरवाजे पर जाकर दे रहे पूजन सामान के थैले फोटो : मॉर्निंग वॉक टीम : बिहारशरीफ में शुक्रवार को छठ व्रतियों के पूजन सामान का थैला बांटने जाते मॉर्निंग वॉक टीम के अध्यक्ष अंजनी कुमार व अन्य प्रतिनिधि। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के एक हजार छठ व्रतियों को पूजन सामग्री दी जाएगी। गत 27 सालों से मॉर्निंग वॉक टीम के सदस्य व प्रतिनिधि व्रतियों को सामान बांट रहे हैं।
इस बार प्रतिनिधि व्रतियों के घर-घर जाकर पूजन सामान के थैले दे रहे हैं। बिहारशरीफ में शुक्रवार को इसकी शुरुआत की गयी। मॉर्निंग वॉक टीम के अध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी इस अभियान की शुरुआत बिस्कुरवा गांव से की गयी है। इसका शुभारंभ ब्रह्मकुमारी अनुपमा एवं पूनम दीदी ने की। अनुपमा दीदी ने कहा कि छठ पर्व की महत्ता और उसकी पवित्रता आज पूरे देश विदेश में गूंज रही है। इसमें भारतीय परंपरा की झलक दिखती है। इन चार दिनों में प्रत्येक घर का जो माहौल और पवित्रता रहती है, अगर हम पूरे वर्ष यही पवित्र भाव और घर के अंदर यही माहौल रखने की कोशिश करें, तो हर घर स्वर्ग बन जाएगा। यह पर्व हमें यही संदेश देता है और इसके लिए सबों को सच्चे मन से प्रयास करना चाहिए। अध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि बिस्कुरवा, ऐइमा, मुरौरा सूरजपुर, मुरौरा और मुरौरा डीह में प्रसाद के थैले दिए गए। शनिवार को सकुनत कला और महल पर में लोगों को थैला दिया जाएगा। तीसरे दिन रविवार को खंदक पर, चौखंडी पर और कल्याणपुर मोहल्लों में पूजन सामग्री दी जाएगी। इसकी तैयारी एक सप्ताह पहले से की जा रही थी। हर थैले में दो नारियल, एक महताब, सांचा, सेव, धूप बत्ती एवं अन्य पूजन सामग्री होती है। यह सहयोग हमें आनंदित करता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकजुटता का जीता जागता उदाहरण है। आज देश विदेश में भी छठ महापर्व का डंका बज रहा है। इस धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व के महापर्व छठ को लोग अपना रहे हैं। इस अभियान में टीम के सदस्य डॉ. इंद्रजीत कुमार, अशोक जैन, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, सुभाष प्रसाद सिंह, मिठु प्रसाद, पंचम नारायण, मनोज सक्सेना, गोपाल प्रसाद, सुंदर जी, रवींद्र कुमार, संजीव कुमार, राकेश रंजन, मनीष कुमार, संजय कुमार, शशि भूषण कुमार, सुबोध कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार, चीकू व अन्य शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




