चंडी में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तैयारी तेज
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
नगर पंचायत के स्थायी समिति के चुनाव 18 अप्रैल को होंगे। नामांकन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगा। मतदान दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक और मतगणना चार बजे तक पूरी की जाएगी। निर्वाचित सदस्यों को शाम को शपथ दिलाई जाएगी। समिति के तीन सदस्यों का चुनाव होगा।

चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तैयारी तेज हो गयी है। 18 अप्रैल को चुनाव होगा। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने बताया कि 18 अप्रैल की सुबह आठ बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। चार बजे तक मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शाम को चार से पांच बजे तक निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जाएगी। समिति के तीन सदस्यों का चुनाव होना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


