Biharsharif News: काम की खबर : चंडी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन जल्द होगी ऊर्जान्वित

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: चंडी में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन जल्द ऊर्जान्वित होगी। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने चेतावनी दी है कि लोग इस हाई-वोल्टेज लाइन के आसपास सावधानी बरतें। यह लाइन कई गांवों से होकर गुजरेगी। निवासियों को सुरक्षा के लिए उचित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

Biharsharif News: काम की खबर : चंडी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन जल्द होगी ऊर्जान्वित

Biharsharif News: काम की खबर : चंडी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन जल्द होगी ऊर्जान्वित बिजली कंपनी ने जारी की चेतावनी, संचरण लाइन से दूर रहने की अपील बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। चंडी में बन रहे पावर ग्रिड सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति जल्द बहाल होने वाली है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने इसे लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। चंडी-हरनौत मार्ग पर स्थित 132 केवी डी/सी संचरण लाइन को तीन जुलाई या उसके बाद कभी भी ऊर्जान्वित (चार्ज) किया जा सकता है। मुख्य अभियंता (परियोजना-2) प्रेमजीत कुमार ने बताया है कि हाई-वोल्टेज संचरण लाइन चंडी, दयालपुर, मुबारकपुर, प्रानचक, गंगवारा, दरवारीबिघा, भोरारी, पहाड़पुर, गंगोबिगहा, सरथा, मूराढ़ी और रामसंग डीहरा से होकर गुजरी है।

विभाग ने उक्त गांवों के निवासियों से हाई-वोल्टेज लाइन के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है। आम लोगों को संचरण लाइन से पर्याप्त दूरी बनाये रखने और आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से बचने की अपील की है। ताकि, किसी अनहोनी को रोका जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।