सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगा टीका

Feb 28, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

लांचिग कार्यक्रम में 18 बच्चियों को लगाया गया टीका लांचिग कार्यक्रम में 18 बच्चियों को लगाया गया टीका लांचिग कार्यक्रम में 18 बच्चियों को लगाया गया टीका

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगा टीका

लांचिग कार्यक्रम में 18 बच्चियों को लगाया गया टीका सीएस से कहा-डरें नहीं, टीका अवश्य लगाएं फोटो: जयप्रकाश-टीका लांचिंग कार्यक्रम में सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह, डीआईओ डॉ. राजेंद्र चौधरी व अन्य। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। महज एक टीका लगाकर महिलाएं सर्वाकल कैंसर से बचाव कर सकती है। शनिवार को देश स्तर पर एक डोज वैक्सिन को लांच कर दिया गया है। पूरे देश में टीकारण अभियान की शुरूआत हो गयी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से इस मिशन को शुभारंभ किया। सूबे में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा सभी जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से टीकाकरण की शुरुआत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दूसरी ओर सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी व अन्य अधिकारी जुड़े रहें।

सीएस ने बताया कि नालंदा को 18 हजार वैक्सीन प्राप्त हुई। पहले दिन 18 बच्चियों को टीका लगाया गया। गांव स्तर पर बाद में होगी शुरुआत : पहले चरण में जिला अस्पताल, अनुमंडल, पीएचसी व समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकारण होगा। इसके बाद गांव स्तर पर शुरुआत होगी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि लॉचिंग कार्यक्रम में 18 बच्चियों को टीका लगाया गया। उन्होंने माता-पिता व अभिभावकों से अपील किया कि 14-15 वर्ष की किशोरियों को यह टीका अवश्य लगायें। यह यूटेरेस कैंसर से बचाव करेगा। लॉचिंग अभियान के कार्यक्रम में सदर पीएचसी प्रभारी डॉ. सत्यम प्रकाश, हेल्थ मैनेजर प्रमोद, लेखा प्रबंधक सुजीत कुमार, डॉ. गीतिका शंकर, चंद्र भूषण कुमार, संतोष कुमार, केशव कुमार आदि मौजूद थे। क्या है सर्वाइकल कैंसर : एचपीवी(हुमनपैपिलोमा वायरस) संक्रमण से सर्वाइकल कैंसर होता है। गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं के डीएनए को प्रभावित करता है। समय के साथ कैंसर की संभावना बढ़ा देता है। शुरुआत में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते। कम उम्र में यौन सक्रिय होना जोखिम को बढ़ा देता है। जिन बच्चियों व महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें संक्रमण लंबे समय तक बना रहता है। लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का लगातार उपयोग भी एक कारण माना जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।