जनगणना : एक लाख 41 हजार मकानों का सूचीकरण पूरा
शेखपुरा जिले में जनगणना के तहत 83 प्रतिशत मकानों का सूचीकरण किया जा चुका है। जिले में कुल 1,41,000 मकानों की गणना की गई है, जबकि कुल मकानों की संख्या लगभग 1,74,000 होने का अनुमान है। जनगणना का कार्य 2 मई से 31 मई तक चलेगा।

जनगणना : एक लाख 41 हजार मकानों का सूचीकरण पूरा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनगणना को लेकर जिले के 83 फीसद मकानों का सूचीकरण का काम कर लिया गया है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी विजय उपाध्याय ने बताया कि जनगणना को लेकर दो मई से 31 मई तक मकानों का सूचीकरण होना है। अबतक कुल एक लाख 41 हजार मकानों का सूचीकरण कर लिया गया है। जबकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में घरों की संख्या एक लाख 74 हजार के करीब है। मकानों का सूचीकरण के लिए 1177 ब्लॉक बनाये गये हैं। 1277 प्रगणकों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल आबादी छह लाख 36 हजार 342 है, जिसमें से अबतक करीब सात लाख की आबादी के घरों की गणना कर ली गयी है।
बरबीघा में 33351, शेखोपुरसराय में 13087, शेखपुरा में 44265, घाटकुसुम्भा में 12335, चेवाड़ा में 16167 और अरियरी में 21679 मकानों की गणना हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


