जनगणना के बाद 11 अंकों का यूनिक नंबर होगा परिवार की पहचान

Mar 31, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

जनगणना के बाद हर परिवार को 11 अंकों का यूनिक नंबर मिलेगा, जो उनकी पहचान बनेगा। 34 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें जाति भी शामिल है। स्वजनगणना 17 अप्रैल से 1 मई तक होगी। प्रगणकों को 6 से 17 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2027 में डोर टू डोर जनगणना शुरू होगी।

जनगणना के बाद 11 अंकों का यूनिक नंबर होगा परिवार की पहचान

जनगणना के बाद 11 अंकों का यूनिक नंबर होगा परिवार की पहचान 34 प्रकार की प्रश्न्नोतरी में जाति का भी कॉलम होगा शामिल 10 चार्ज सेक्टरों में प्रगणकों व प्रेक्षकों का प्रशिक्षण 6 से 17 अप्रैल तक फोटो 31 शेखपुरा 01 - जिला सांख्यिकी कार्यालय, जहां से जनगणना कार्य की हो रही मॉनिटरिंग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अबतक आधार कार्ड में दिये गये 12 अंकों का नंबर ही आम लोगों की असली पहचान थी। परंतु, जनगणना के बाद पहचान की स्थिति में परिवर्तन होने जा रहा है। जनगणना के बाद हर परिवार को 11 अंकों का यूनिक नंबर दिया जायेगा। यही यूनिक नंबर अब परिवार के सभी लोगों की पहचान होगी।

अपर जिला जनगणना पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिला में स्वजनगणना का काम 17 अप्रैल से एक मई तक किया जायेगा। इसमें आम लोग भी जनगणना के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपना व परिवार का स्वजनगणना का काम कर सकते है। स्वजनगणना के बाद दो मई से प्रगणक स्वजनगणना कराने वाले लोगों के घर जाकर जांच करेंगे और किसी तरह की त्रुटि रहने पर उसे शुद्ध कर पोर्टल पर भेजेंगे। इसी के बाद 11 अंकों का यूनिक नंबर परिवार को दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में 34 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें जाति का कॉलम भी भरा जायेगा। साल 2011 की जनगणना में जाति की जगह पर वर्ग पूछा गया था। जाति के अलावा जनगणना के माध्यम से ही आर्थिक जनगणना का भी काम किया जायेगा। इसमें नौकरी, राजगार, कृषि से लेकर अन्य जीविका के साधनों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिले में बनाये गये हैं 14 सौ ब्लॉक : जनगणना को लेकर जिले में 1400 ब्लॉक बनाये गये हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एक प्रगणक को गणना के लिए रखा जायेगा। प्रगणक के रूप में प्राइमरी और मिडिल स्कूल के शिक्षकों को लगाया जा रहा है। जबकि,प्रगणकों की निगरानी के लिए 250 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही जिले में छह ब्लॉक और चार नगर निकायों को मिलाकर 10 चार्ज ब्लॉकों में 10 चार्ज पदाधिकारी भी बनाये गये हैं। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को छह से 17 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। 26 सितंबर तक मकान का सूचीकरण किया जायेगा। इसके बाद साल 2027 के फरवरी माह से डोर टू डोर जनगणना शुरू हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।