लोगों से जनगणना पोर्टल को भरने की अपील

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

शेखपुरा में विधायक रणधीर कुमार सोनी ने 2027 की जनगणना के तहत स्व-गणना कार्य पूरा किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना पोर्टल पर जाकर सभी 33 प्रश्नों का उत्तर दें। जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं में महत्वपूर्ण होते हैं।

लोगों से जनगणना पोर्टल को भरने की अपील

शेखपुरा, निज सम्वाददाता। भारत की जनगणना 2027 के क्रम में मंगलवार को विधायक रणधीर कुमार सोनी ने निदेशालय द्वारा जारी गणना पोर्टल पर मकान सूचीकरण एवं मकानों को गणना से संबंधित मकान में प्रयुक्त होने वाले वस्तु, मकान में प्राप्त सुविधा एवं घर /मकान के मुखिया की संपत्तियों से संबंधित सभी 33 प्रश्नों का विकल्प भर कर स्व-गणना कार्य पूरा किया। उन्होंने जिला में जनगणना कार्यक्रम को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए जनगणना कार्य में सम्मिलित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को सहयोग करने की आमजन से अपील की। उन्होंने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। यह 10 वर्षों में प्रमाणित एवं विश्वसनीय आंकड़े माने जाते हैं ।

देश में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में इनका योगदान महत्वपूर्ण है। शेखपुरा जिले के सभी नागरिकों से स्व-गणना पोर्टल पर जाकर इसे भरने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।