सीमेंट का पोल अधेड़ पर गिरा, जांघ टूटी

Feb 18, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

शेखपुरा में एक बुजुर्ग पर सीमेंट का पोल गिर गया जिससे उनकी जांघ टूट गई। यह घटना नाला निर्माण के लिए बिजली खंभे को हटाते समय हुई। घायल 58 वर्षीय सुदामा राम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा और जेसीबी को जब्त कर लिया।

सीमेंट का पोल अधेड़ पर गिरा, जांघ टूटी

सीमेंट का पोल अधेड़ पर गिरा, जांघ टूटी फोटो 18 शेखपुरा 02 - सदर अस्पताल में इलाजरत घायल अधेड़। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नाला निर्माण के लिए बिजली खंभे को लापवाही से हटाने के कारण एक बुजुर्ग की जान सांसत में अटक गई है। सीमेंट का पोल पास में बैठे बुजुर्ग की जांघ पर गिर गया। हादसे में जांच की हट्टी तीन हिस्सों में टूट गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव की है। घायल 58 वर्षीय सुदामा राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर कर दिया। वहीं, घटना से भड़के ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और जेसीबी को भी जब्त कर लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि बाजिदपुर में नाला निर्माण को लेकर गाड़े गये बिजली खंभे को जेसीबी मशीन से उखाड़कर हटाया जा रहा था। समीप सुदामा राम और अन्य लोग बैठे हुए थे। चालक की लापरवाही के कारण बिजली का खंभा बुजुर्ग पर गिर गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;