Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsCelebrations in Harnaut as Nitish Kumar s Victory Ignites Joy in Kalyan Bigaha
हरनौत में नीतीश जश्न में डूबे लोग, दी जीत की बधाई

हरनौत में नीतीश जश्न में डूबे लोग, दी जीत की बधाई

संक्षेप:

हरनौत में नीतीश जश्न में डूबे लोग, दी जीत की बधाईहरनौत में नीतीश जश्न में डूबे लोग, दी जीत की बधाईहरनौत में नीतीश जश्न में डूबे लोग, दी जीत की बधाई

Nov 14, 2025 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

हरनौत में नीतीश जश्न में डूबे लोग, दी जीत की बधाई सीएम के पैतृक गांव कल्याण बिगहा में एक साथ मनी होली दिवाली महिलाओं ने कहा : हमारे गांव का बेटा फिर संभालेगा बिहार की बागडोर ढोल मंजिरा बजा व रंग अबीर लगा मनायी खुशियां फोटो : कल्याणबिगहा : सीएम के पैतृक गांव हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा गांव में एनडीए की जीत की खुशी जताती महिलाएं। हरनौत, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधान सभा 2025 के चुनाव परिणाम जैसे जैसे स्पष्ट होते गए, हरनौत में लोग नीतीश जश्न में डुबते चले गए। 12 बजे तक आ रहे रुझान ने बहुत कुछ स्पष्ट कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद से ही लोग एक दूसरे को जीत की बधाई देने लगे थे। चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा में लोगों ने शुक्रवार को एक साथ होली दिवाली मनायी। इस दौरान महिलाओं ने बड़े गर्व से कहा कि हमारे गांव का बेटा (नीतीश कुमार) एक बार फिर बिहार की बागडोर संभालेगा। इस बार मेट्रो व बुलेट की रफ्तार से बिहार का विकास होगा। लोगों ने ढोल मंजिरा बजा व एक दूसरे को रंग अबीर लगा खुशियां मनायी। हरनौत ने बिहार की सियासत में एक बार फिर एनडीए का परचम लहराया। हरनौत में 'दशम विजेता' का गौरव इस जीत के जश्न में सबसे खास रहा। हरनौत विधानसभा क्षेत्र से हरिनारायण सिंह ने दसवीं बार विधायक बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब 48 हजार मतों से यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कल्याणबिगहा गांव में उत्सवी माहौल रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप और पटाखों की गूंज के बीच ग्रामीणों के चेहरों पर अटूट विश्वास दिखा। उनका विश्वास है कि इस बार भी नीतीश कुमार ही बिहार को आगे बढ़ाएंगे। इस उत्साह में महिलाओं की भूमिका सबसे आगे रही। ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि उन्होंने जो नारा दिया था 25 से 30, फिर से नीतीश! आज इसका फैसला हो गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सामाजिक और विकासात्मक नीतियों ने उन्हें नई ताकत और उम्मीद दी है। आज हम सबको फिर गर्व हो रहा है। गांव के बेटे की इस जीत पर लोगों में गर्व का एक अलग ही रंग दिखा।