Biharsharif News: कविता केवल मनोरंजन का साधन नहीं, कम शब्दों में अधिक अभिव्यक्ति का माध्यम
Biharsharif News: कविता मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। नालंदा विद्या मंदिर में आयोजित कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों ने भावनाओं और समाज के पहलुओं पर रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें सुनकर श्रोताओं ने तालियों से उनका स्वागत किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में भाषा की रुचि बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

Biharsharif News: कविता केवल मनोरंजन का साधन नहीं, कम शब्दों में अधिक अभिव्यक्ति का माध्यम सहजता और सरलता छलकती है कविताओं में जब मंच पर उतरे शब्दों के जादूगर..., तो तालियों से गूंजा नालंदा विद्या मंदिर नालंदा सहोदया क्लस्टर के प्रतिनिधि व कवियों ने बिखेरी शब्दों की छटाएं फोटो : कवि सम्मेलन : पतासंग नालंदा विद्या मंदिर में नालंदा सहोदया क्लस्टर द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मंच पर विराजमान मगही कवि उमेश कुमार उमेश व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कविता केवल मनोरंजन का साधनभर नहीं है। बल्कि कम शब्दों में अधिक अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। कविताओं में सहजता और सरलता छलकती है। यही खूबियां इसे लोकप्रिय बनाती हैं। कवि जब कोई रचनाओं को शब्दों में उतारता है, तो उसमें एक साथ कई भावनाएं, परिस्थितियां और कालचक्र की रूपरेखाएं भी समाहित होती हैं। इसमें इतिहास की सच्चाई, भूगोल की वास्तविकता, राजनीति का रंग, तीखे व्यंग्य का भी समावेश होता है।
कवि सम्मेलन की रौनक
पतासंग स्थित नालंदा विद्या मंदिर में कवि सम्मेलन में नालंदा सहोदया क्लस्टर के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कवि शब्दों के जादूगर होते हैं। सम्मेलन में जब कवियों ने कविता पाठ किया, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को कभी गुदगुदाया, तो कभी गंभीरता से सोचने पर मजबूर किया।
कविताओं के रंग
कविताओं में दिखे जीवन और समाज के कई रंग : कवि सम्मेलन में समाज, संवेदना, मानवीय रिश्तों और जीवन के विविध पहलुओं पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत की गईं। हास्य-व्यंग्य की रचनाओं पर सभागार में ठहाके लगे, जबकि भावपूर्ण कविताओं ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। साहित्यिक आयोजनों को शिक्षा के साथ जोड़ना विद्यार्थियों में भाषा और अभिव्यक्ति के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रभावी माध्यम माना जाता है। इसमें कवि उदय शंकर शर्मा से अपर्णा आनंद तक ने समा बांधा। मौके पर क्लस्टर के सचिव आशीष रंजन, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर कौशिक, डॉ. संजय कुमार, उमेश प्रसाद उमेश, रंजीत दूबे, हेमंत कुमार, उमेश चंद्रशेखर व अन्य ने अपनी रचनाएं सुनाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया व संदेश दिए। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

