सीसीटीवी कैमरों से हो रही रेलवे स्टेशनों की निगरानी
बिहारशरीफ, हिलसा, इस्लामपुर में लगाये गये कैमरे सीसीटीवी कैमरों से हो रही रेलवे स्टेशनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से हो रही रेलवे स्टेशनों की निगरानी

बिहारशरीफ, हिलसा, इस्लामपुर में लगाये गये कैमरे शेखपुरा में कैमरे लगाने का काम प्रगति पर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर दर्जनों हाईटेक कैमरे लगाये गये हैं। बिहारशरीफ, इस्लामपुर व हिलसा रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगाने का काम पूरा हो गया है। शेखपुरा स्टेशन व सिलाव स्टेशन पर कैमरा लगाने का काम किया जा रहा है। दानापुर मंडल ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि कैमरे लगाने का उद्देश्य स्टेशन परिसर में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना और यात्रियों, खासकर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
कैमरों के लगने के बाद स्टेशन परिसर में निगरानी व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हो गई है। इन कैमरों का पूरा कंट्रोल जीपीएस आधारित सिस्टम के जरिए किया जा रहा है। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और रेलवे यात्री सुरक्षा को नया आयाम मिलेगा। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


