बड़गांव में तालाब में गिर गयी कार

Mar 02, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

नालंदा, निज संवाददाता। बड़गांव में तालाब में गिर गयी कार बड़गांव में तालाब में गिर गयी कार बड़गांव में तालाब में गिर गयी कार

बड़गांव में तालाब में गिर गयी कार

नालंदा, निज संवाददाता। नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव में सूर्य मंदिर तालाब के पास एक कार थी। अचानक कार लुढ़ककर तालाब में गिर गयी। हालांकि, यह पता नहीं चला कि कार तालाब में कैसे गयी। यूपी के मेरठ से गाड़ी के चालक सचिन शर्मा पर्यटकों को लेकर आये थे। कुंडलपुर जैन मंदिर में पर्यटकों को छोड़ने के बाद गाड़ी को तालाब के किनारे खड़ा कर दिया। वह थोड़ी दूर गया, तभी कार लुढ़ककर तालाब में गिर गयी। थानाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कर्मियों को गाड़ी निकालने का आदेश दिया गया है। किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।