
सीएम के पुत्र निशांत का राजनीति में लाने की उठायी आवाज
सीएम के पुत्र निशांत का राजनीति में लाने की उठायी आवाजसीएम के पुत्र निशांत का राजनीति में लाने की उठायी आवाजसीएम के पुत्र निशांत का राजनीति में लाने की उठायी आवाजसीएम के पुत्र निशांत का राजनीति में...
सीएम के पुत्र निशांत का राजनीति में लाने की उठायी आवाज रहुई बाजार में हुई जदयू की प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय महासचिव ने कहा-सीएम सभी वर्गों के विकास के लिए कर रहे काम फोटो : जेडीयू रहुई : रहुई बाजार में बुधवार को जदयू की बैठक में शामिल राष्ट्रीय महासचिव ईं. सुनील कुमार व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ईं. सुनील कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में लाने की आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओ ने सीएम से निशांत कुमार को उत्तराधिकारी बनाने और राजनीति में शामिल करने की मांग की। ईं. सुनील कुमार ने कहा कि रहुई प्रखंड का हर इलाका सीएम नीतीश कुमार के दिल में बसा हुआ है। उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं का प्रचार करने की अपील की। कार्यकर्ताओं को योग्य लाभुकों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया। जिला मुख्य प्रवक्ता भवानी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। बूथ स्तर पर और मजबूत कमेटी बनाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करनी है। प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया उर्फ संजय पटेल ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष मो. अरशद, प्रखंड प्रमुख बाबूलाल राम, उपप्रमुख राकेश रंजन, जर्नादन पंडित, परमानंद चन्द्रवंशी, अलबेला राय, विजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, धीरेन्द्र, चन्द्रभूषण प्रसाद, विपिन कुमार सिन्हा, नवीन चन्द्रवंशी व अन्य मौजूद थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


