Biharsharif News: बजरंगी बिगहा मार्ग पर हाइट बैरियर लगाने का निर्देश

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: व्यवसायियों ने डीएम से किया बैरियर नहीं लगाने का अनुरोध बजरंगी बिगहा मार्ग पर हाइट बैरियर लगाने का निर्देश बजरंगी बिगहा मार्ग पर हाइट बैरियर लगाने का निर्देश

Biharsharif News: बजरंगी बिगहा मार्ग पर हाइट बैरियर लगाने का निर्देश

Biharsharif News: व्यवसायियों ने डीएम से किया बैरियर नहीं लगाने का अनुरोध पावापुरी, निज संवाददाता। एनएच-20 से बजरंगी बिगहा जाने वाले मार्ग पर हाइट रेस्ट्रिक्शन बैरियर लगाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। एक ओर ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क की सुरक्षा के लिए निर्माणाधीन मार्ग पर अविलंब हाइट बैरियर स्थापित करने का निर्देश दिया है। वहीं, दूसरी ओर इस मार्ग पर संचालित उद्योगों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने जिलाधिकारी से बैरियर पर रोक लगाने की गुहार लगायी है। ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ने संवेदक को पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार एनएच-20 स्थित पोखरपुर पेट्रोल पंप से बजरंगी बिगहा तक निर्माणाधीन सड़क पर निर्धारित क्षमता से अधिक भारी वाहनों के परिचालन से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।

पहले भी बैरियर लगाने का निर्देश दिया गया था। पत्र में तत्काल बैरियर लगाने का निर्देश है। इस मार्ग पर संचालित उद्योगों के संचालकों ने डीएम को आवेदन दिया है। उनका कहना है कि बैरियर लगाने से बड़े वाहन उनके प्रतिष्ठान तक नहीं पहुंच पाएंगे। इससे व्यवसाय प्रभावित होगा। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।