बंद घर का ताला तोड़कर 5 लाख की संपत्ति चोरी
रहुई थाना क्षेत्र के खिरौना गांव में हुई घटना बंद घर का ताला तोड़कर 5 लाख की संपत्ति चोरी बंद घर का ताला तोड़कर 5 लाख की संपत्ति चोरी

रहुई थाना क्षेत्र के खिरौना गांव में हुई घटना रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खिरौना गांव में रविवार की रात चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। सोमवार को परिवार के लोग घर वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी रामतनुक राय, रविवार को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ राजगीर में मेला घूमने गये थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर वापस लौटे और मेन गेट का ताला खोलकर घर के अंदर गये। अंदर के चार कमरों का ताला टूटा हुआ था। कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चोरों ने एक सोने की कनबाली, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, सोने का टीका, ढोलन, चांदी की तीन पायल, 25 हजार रुपये नकद, टीवी, बैंक पासबुक व अन्य कागजात चुरा लिये थे। इनकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने आशंका जतायी कि चोर घर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि सूचना मिली है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी। मामले की जांच चल रही है। (रहुई से रंजीत कुमार)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


