घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

अस्थावां थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुई घटना घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी

घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी

अस्थावां थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुई घटना फोटो : अस्थावां चोरी-अस्थावां के फतेहपुर गांव में गुरुवार को गमगीन परिजन। अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। पीड़ित किशोरी प्रसाद सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि वे परिवार के साथ बिहारशरीफ में रहते हैं। गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।

सूचना मिलते ही जल्दी से गांव पहुंचें। चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़ दिया था। तीन बड़े बक्से गायब हैं। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। खोजबीन के दौरान बक्सा गांव के बाहर मिला। चोरों ने उसमें से चांदी का 21 सिक्का, दो जोड़ी पायल, सोने की एक जोड़ी कनबाली, चेन, चांदी की बिछिया, चेन, सोने की बेसर समेत अन्य जेवर, खेत की रसीद व कागज व 18 हजार रुपये नकद चुरा लिये थे। घटना की सूचना पाकर जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।