अस्थावां बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Apr 07, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

अस्थावां, निज संवाददाता। अस्थावां बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर अस्थावां बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

अस्थावां बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में मंगलवार को नगर पंचायत ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। सड़क किनारे बने अस्थायी निर्माण को तोड़ दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि 40 से अधिक अस्थायी दुकानों को हटा दिया गया है। इससे पहले माइकिंग कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी थी। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सड़क किनारे दुकान चलाने वाले लोगों के लिए वेंडिग जोन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष उत्तम कुमार आदि मौजूद थे।

(अस्थावां से पप्पू कुमार)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।