Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBuddh Prakash s Book The Amazing World of Books Launched in Bihar Sharif

---------------

बुद्ध प्रकाश की पुस्तक 'किताबों का अद्भुत संसार' का हुआ विमोचनबुद्ध प्रकाश की पुस्तक 'किताबों का अद्भुत संसार' का हुआ विमोचनबुद्ध प्रकाश की पुस्तक 'किताबों का अद्भुत संसार' का हुआ विमोचनबुद्ध प्रकाश...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 19 March 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
---------------

बुद्ध प्रकाश की पुस्तक 'किताबों का अद्भुत संसार' का हुआ विमोचन बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था शंखनाद के सभागार में रविवार को बुद्ध प्रकाश की पुस्तक किताबों का अद्भुत संसार का विमोचन हुआ। लोकार्पण बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी साहित्यकार सुबोध कुमार सिंह और मगही शोध के निदेशक धनंजय श्रोत्रिय द्वारा किया गया। लेखक बुद्ध प्रकाश बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। जिन्होंने इस पुस्तक में 100 से अधिक किताबों का समालोचनात्मक परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य आम लोगों में पढ़ने की अभिरुचि विकसित करना है। वे अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद पढ़ने-लिखने के लिए समय निकालते हैं। शंखनाद के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत सिंह ने कहा कि पुस्तक मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है और इसकी लेखन-शैली इतनी उम्दा है कि इसे पढ़ने में उपन्यास जैसा आनंद मिलेगा। धनंजय श्रोत्रिय ने कहा कि यह पुस्तक लोगों को अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ने और खरीदने के लिए प्रेरित करेगी। शायर बेनाम गिलानी ने इसे वर्तमान समय के अनुरूप इंस्टैंट आलोचना बताया। जिसमें पाँच मिनट में ही एक पुस्तक का परिचय मिल जाता है। मौके पर राकेश बिहारी शर्मा, नवनीत कृष्ण, डॉ शकील अहमद अंसारी, बेनाम गिलानी, सरदार सिंह, धीरज कुमार, प्रिया रत्नम्, अरुण बिहारी शरण, महेंद्र कुमार विकल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें