बीएसएनएल की फाइव जी सेवा साल के अंत तक

Apr 07, 2026 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बीएसएनएल की फाइव जी सेवा इस साल के अंत तक शुरू होने वाली है। सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि मोबाइल टावरों पर मशीनें लगाने का काम शुरू हो गया है। टाटा कंपनी के सहयोग से फाइव जी सेवा बहाल की जाएगी, और जिले में 22 टावर हैं। सेवा नवंबर या दिसंबर में शुरू होगी।

बीएसएनएल की फाइव जी सेवा साल के अंत तक

बीएसएनएल की फाइव जी सेवा साल के अंत तक शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल ) की फाइव जी सेवा की शुरुआत इस साल के अंत से प्रारंभ हो जाएगी। बीएसएनएल के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि मोबाइल टावरों पर मशीनें लगाने का काम शुरू हो गया है। टाटा कंपनी के सहयोग से जिले में फाइव जी की सेवा बहाल की जायेगी। आने वाले दिनों में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा बीएसएनएल अपने ग्राहकों को देगा। उन्होंने बताया कि जिला में बीएसएनएल के कुल 22 टावर हैं। अकेले शेखपुरा शहर में चार टावर हैं। नवंबर या दिसंबर में फाइव जी सेवा बहाल कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।