कटरा चौक पर मुर्गा व्यवसायी के साथ मारपीट, हाथ टूटा
कटरा चौक पर मुर्गा व्यवसायी छोटे पासवान के साथ शरारती तत्वों ने रॉड और लाठी से मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया। व्यवसायी ने आरोपियों के खिलाफ थाना में शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने जान से मारने की धमकी का भी जिक्र किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कटरा चौक पर मुर्गा व्यवसायी के साथ मारपीट, हाथ टूटा शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के कटरा चौक पर बुधवार को शरारती तत्वों ने मुर्गा व्यवसायी छोटे पासवान के साथ रॉड और लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट की। हमले में व्यवसायी का एक हाथ टूट गया है। घायल व्यवसायी ने नगर परिषद के संवेदक सुनील कुमार समेत पांच लोगों के विरुद्ध सदर थाना में लिखित शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से घेरकर हमला किया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
इस संबंध में एससी-एसटी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवसायी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश देखा जा रहा है। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


