जमीन के लिए सगे भाइयों में मारपीट, 4 जख्मी
बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार पर जमीन के विवाद को लेकर हमला किया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें औरत और बच्ची भी शामिल हैं। पीड़ित परिवार डर के साये में जी रहा है और घर में ताला लगाकर कहीं और रह रहे हैं। आरोपित बड़े भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार को पीटा, वीडियो वायरल लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में हुई घटना फोटो : लहेरी थाना-लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट की घटना। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में जमीन के एक टुकड़े के लिए सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गयी। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने समर्थकों के साथ छोटे भाई के परिवार को पीटा। औरत व बच्ची को भी नहीं छोड़ा। घटना में छोटा भाई समेत उसके परिवार के चार लोग जख्मी हो गये हैं। घटना मंगलवार की रात की बतायी जाती है। मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। घायल अजय शर्मा, सोनिया देवी, तानिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार डर के साये में जी रहे हैं। पीड़ित परिवार घर में ताला लगाकर कहीं और रह रहे हैं।
दबाव और हमले का कारण
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


