Biharsharif News: कार्रवाई : सरमेरा बाजार को मिलेगा जलभराव से निजात, अधिकारियों ने की पुल की जांच

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: सरमेरा बाजार को जलभराव से जल्द ही स्थाई समाधान मिलेगा। एनएच के अधिकारियों ने पुल की जांच की और इसके निर्माण के लिए सहमति दी। 1965 से यह पुल बाजार के पानी को बाहर निकाल रहा था और शहरवासियों ने इसकी बार-बार मांग की थी। अब इसका निर्माण जल्द होगा।

Biharsharif News: कार्रवाई : सरमेरा बाजार को मिलेगा जलभराव से निजात, अधिकारियों ने की पुल की जांच

Biharsharif News: कार्रवाई : सरमेरा बाजार को मिलेगा जलभराव से निजात, अधिकारियों ने की पुल की जांच सरमेरा मोकामा हाईवे बनाने के दौरान पुल को अधिकारियों ने कर दिया खत्म 1965 से ही पुल से निकल रहा था बाजार का पानी शहरवासी कई बार पुल की जांच कर बनवाने की कर चुके हैं मांग फोटो : सरमेरा पुल : सरमेरा मोकापा हाईवे के नीचे बने पुल को खोदता जेसीबी व मौके पर अधिकारी।

पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया

सरमेरा, निज संवाददाता। सरमेरा बाजार को अब जल्द ही जलभराव से स्थाई निजात मिलेगा। एनएच के अधिकारियों ने शनिवार को हाईवे पर बने पुल की जांच की। इसके लिए शहरवासियों के सहयोग से चिह्नित जगह पर जेसीबी से खुदाई कर पुल को निकाला गया। सरमेरा मोकामा हाईवे बनाने के दौरान पुल को एनएच के अधिकारियों ने जमींदोज कर खत्म कर दिया था। जबकि, 1965 से ही इस पुल से सरमेरा के पूरे बाजार का पानी निकल रहा था। शहरवासी व जनप्रतिनिधि कई बार पुल की जांच कर बनवाने की मांग कर चुके हैं। अब जाकर लोगों की मांग पूरी हुई है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि इसके लिए वे डीएम से लेकर नगर विकास विभाग के सचिव और मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। जनहित को देखते हुए यहां बार बार पुल बनाने की मांग उठती रही है। जबकि, एनएच के अधिकारी यहां पर पुल नहीं होने की बात कहते रहे हैं। पुल के मिलने से अब नाला निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। बड़ा नाला निर्माण के लिए भी बोर्ड की बैठक में चर्चा हो चुकी है। इसपर जल्द ही अगला निर्णय लिया जाएगा। इसके बनने से बाजार की 20 हजार से अधिक आबादी को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि एनएच के अधिकारियों ने पुल मिलने के बाद नया पुल बनाने पर हामी भरी है। पुल बनने के बाद बड़ा नाला निर्माण होने से लोगों को काफी फायदा होगा। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सरमेरा बाजार को जलभराव से निजात कब मिलेगा?−
सरमेरा बाजार को अब जल्द ही जलभराव से स्थाई निजात मिलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: कार्रवाई : सरमेरा बाजार को मिलेगा जलभराव से निजात, अधिकारियों ने की पुल की जांच