4 दिनों से गायब अधेड़ का गेहूं के खेत में मिला शव

Feb 08, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के तेलिया-मई गांव के पास एक गेहूं के खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान सतेन्द्र कुमार राय के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और चार फरवरी को घर से निकले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

4 दिनों से गायब अधेड़ का गेहूं के खेत में मिला शव

पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के तेलिया-मई गांव के पास मिली लाश एकंगरसराय, निज संवाददाता। पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के तेलीया-मई गांव के पास रविवार को गेहूं के खेत से अधेड़ का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रसीसा गांव निवासी सतेन्द्र कुमार राय के रूप में की गयी है। परिजनों की मानें तो वे मानसिक रूप से अस्वस्थ थें। चार फरवरी को घर से निकले थे। उनके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। काफी खोजबीन के बाद गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है। शुक्रवार को सूचना मिली कि उनका शव मिला है। यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत कैसे हुई है।

ओपी प्रभारी हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उनकी मौत कैसे हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।