भाजपा ने कई प्रखंडों में चलाया जनसम्पर्क अभियान

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

आमलोगों से मिलकर दी केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भाजपा ने कई प्रखंडों में चलाया जनसम्पर्क अभियान

भाजपा ने कई प्रखंडों में चलाया जनसम्पर्क अभियान

आमलोगों से मिलकर दी केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी फोटो : बीजेपी-हिलसा में शनिवार को जनसंपर्क अभियान में शामिल जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में जनसम्पर्क अभियान चला रही है।

जनसंपर्क अभियान का विस्तार

शनिवार को नालंदा के कई प्रखंडों में कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। आम जनता को मोदी सरकार के कार्यों, उपलब्धियों के बारे में बताया। क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल व जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना ने अस्थावां पूर्वी व पश्चिमी मंडल में जनसंपर्क किया। बेनार गांव में मंडल अध्यक्ष अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सभा की बैठक की। हरनौत नगर व ग्रामीण, चंडी नगर में मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार व मनोज कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। हिलसा पूर्व मंडल के कपसियावां ग्राम एवं थरथरी मंडल में मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं राजीव कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया।

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शित किया एवं लोगों से संपर्क स्थापित किया। विधायक डॉ. सुनील कुमार ने मोरा तालाब एवं रहुई मंडलों में बैठक सह जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर लोगों को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष बिट्टू कुमार सिंह एवं संजीव कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मौके पर शिवशंकर रविदास, योगेंद्र मंडल, सुभाष सिंह, सन्नी पटेल, प्रणव कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

भाजपा ने जनसंपर्क अभियान कब शुरू किया?
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।