Biharsharif News: एनडीए की सभा को लेकर भाजपा ने की बैठक
Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनडीए की सभा को लेकर भाजपा ने की बैठक एनडीए की सभा को लेकर भाजपा ने की बैठक

Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में मंगलवार को एमएलसी चुनाव को लेकर एनडीए की सभा का आयोजन किया गया है। इसी सफलता व तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में बैठक की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से सभा में शामिल होने की अपील की गयी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एनडीए प्रत्याशी नवल किशोर यादव व नीरज कुमार के पक्ष में सभा होगी। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। एनडीए के दोनों प्रत्याशी योग्य व अनुभवी हैं। 13 अक्टूबर को होने वाली सभा चुनाव में निर्णायक साबित होगी।
बैठक में अचल कुमार सिन्हा, प्रो. रामसागर सिंह, अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, छोटेलाल राजवंश, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, शिवलाल यादव, विरेन्द्र गोप, शिवरतन प्रसाद, अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, साबो देवी, डॉ. आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, अमरेश कुमार, सतीश प्रसाद, अविनाश कुमार आदि शामिल थे।

