शेखपुरा कोर्ट में राहुल, तेजस्वी व मुकेश सहनी के खिलाफ मुकदमा
शेखपुरा कोर्ट में राहुल, तेजस्वी व मुकेश सहनी के खिलाफ मुकदमा शेखपुरा कोर्ट में राहुल, तेजस्वी व मुकेश सहनी के खिलाफ मुकदमा

शेखपुरा कोर्ट में राहुल, तेजस्वी व मुकेश सहनी के खिलाफ मुकदमा भाजपा नेता हीरालाल सिंह ने सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया परिवाद नेताओं समेत सौ अन्य को बनाया गया है आरोपी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम नरेन्द्र मोदी की मां के संबंध में अपशब्द कहे जाने से आहत भाजपा नेता हीरालाल सिंह उर्फ रामानुज सिंह ने अपने अधिवक्ता गोपाल गोयल के माध्यम से शेखपुरा के सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। दायर किये गये परिवाद में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी सहित एक सौ अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
भाजपा नेता ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की मां के बारे में अपशब्द कहे जाने से वे काफी मर्माहत हैं। अधिवक्ता गोपाल गोयल ने कहा कि सभी लोगों पर विभिन्न धाराओं में परिवाद दायर किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अगली सुनवाई 10 दिनों बाद होगी। दायर परिवाद में ढेउसाडीह के ब्रजेश कुमार और शहर के मड़पसौना मोहल्ले के बलराम कुमार आनंद को गवाह बनाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




