राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर टिकी है भाजपा की नींव-नवल किशोर

Apr 06, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को मेहनौर स्थित जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी...

राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर टिकी है भाजपा की नींव-नवल किशोर

जिला पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस एमएलसी नवल किशोर यादव, विधायक डॉ. सुनील कुमार हुए शामिल फोटो : बीजेपी-भाजपा के मेहनौर स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को ध्वजारोहण करते एमएलसी नवल किशोर यादव, विधायक डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को मेहनौर स्थित जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम को स्वर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है।

इसकी नींव राष्ट्रवाद, सुशासन और सेवा के सिद्धांतों पर टिकी हुई है। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की मजबूत संरचना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। भावी मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व इसके बारे में फैसला करेगा। मुख्यमंत्री जो भी बने, पार्टी देश और प्रदेश की सेवा करती रहेगी। सेवा के भाव से काम करते हैं कार्यकर्ता-डॉ. सुनील बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि पार्टी का 47 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह यात्रा सेवा, समर्पण और संघर्ष की अद्वितीय गाथा है। कभी दो सांसदों वाला दल आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवानी जैसे महापुरुषों ने पार्टी को आगे बढ़ाया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी देशहित में काम कर रही है। पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम किया है। कार्यक्रम में ये भी हुए शामिल : कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व संचालन वीरेन्द्र गोप ने किया। जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र व शॉल देकर अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर राजेश्वर सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा, चंद्रकांता सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, साबो देवी, तेजस्विता राधा, डॉ. संध्या सिन्हा, मणिकांत पासवान आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।