Biharsharif News: सम्मान : बिहारशरीफ में 24 साल बाद लगी हरदेव चौक पर आदमकद प्रतिमा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: बिहारशरीफ में हरदेव चौक पर शहीद हरदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा 24 साल बाद लगाई गई है। कारगिल विजय दिवस से पूर्व, इस प्रतिमा से शहीदों की याद ताज़ा होती है। हर साल कारगिल चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आयोजन किया जाता है। शहीद के नाम पर अस्पताल की मांग अब भी अधूरी है।

Biharsharif News: सम्मान : बिहारशरीफ में 24 साल बाद लगी हरदेव चौक पर आदमकद प्रतिमा

Biharsharif News: सम्मान : बिहारशरीफ में 24 साल बाद लगी हरदेव चौक पर आदमकद प्रतिमा शहीद की कह रहा गौरव गाथा, हरदेव भवन में होती हैं जिला की प्रमुख बैठकें कुकुरबर में उनकी याद में बना है यात्री शेड, अस्पताल का सपना अब भी अधूरा शहीदों की याद में बनाया गया है कारगिल चौक, हर बरश दी जाती है सलामी फोटो : हरदेव चौक : बिहारशरीफ हरदेव चौक पर लगी शहीद की प्रतिमा। कारगिल चौक : कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में बना कारगिल चौक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में शहीदों की शहादत को नमन करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। वर्ष 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए 26 जुलाई को दुश्मनों से सभी रणनीतिक चोटियों को मुक्त कराया था। करीब 60 दिनों तक चले इस युद्ध में देश के अनेक वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी स्मृति में हर वर्ष 26 जुलाई को पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। बिहारशरीफ में भी शहीदों के सम्मान की कई स्थायी निशानियां मौजूद हैं। उनके सम्मान में अस्पताल चौक का नामाकरण हरदेव चौक रखा गया। वहाँ उनकी आदमकद प्रतिमा लगायी जानी थी। लेकिन, लोगों के अथक प्रयास के बाद लगभग 24 साल बाद हरदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा लगायी जा सकी। वह प्रतिमा आज भी लोगों को उनके बलिदान की याद दिला रही है। कलेक्ट्रे स्थित सभागार का नाम भी हरदेव भवन रखा गया। वह भवन आज जिले की प्रशासनिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठकें और कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

हरदेव प्रसाद की याद में यात्री शेड

उनकी स्मृति में कुकुरबर में बना है यात्री शेड : शहीद के पैतृक गांव एकंगरसराय प्रखंड के कुकुरबर में उनकी स्मृति में यात्री शेड का निर्माण कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है। हालांकि, गांव में शहीद के नाम पर अस्पताल स्थापित करने की लंबे समय से उठ रही मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। ग्रामीण आज भी इस सपने के साकार होने का इंतजार कर रहे हैं।

कारगिल चौक पर श्रद्धांजलि

शहीदों को हर साल किया जाता है कारगिल चौक पर : बिहारशरीफ के कारगिल चौक पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति को संजोया गया है। प्रत्येक वर्ष विजय दिवस पर प्रशासन, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठन और आम नागरिक यहां एकत्र होकर पुष्पचक्र अर्पित करते हैं तथा वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हैं। यह आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है।

शहीद की पत्नी की मेहनत

पत्नी नर्सिंग से ही पढ़ा रही बच्चों को : शहदी हरदेव प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी को एकंगरसराय अस्पताल में नर्सिंग की नौकरी दी गयी। यही उनकी आमदनी का एकमात्र जरिया है। उसे से वे अपने बेटा और बेटी को किसी तरह से उच्च शिक्षा दिला रही हैं। गांव में उनके नाम से अस्पताल नहीं बनाए जाने की कशक आज भी उनको है। बॉक्स में : दुश्मनों को छुड़ाए थे छक्के : हरदेव बाबू का जन्म बिहार के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। बचपन से ही वे अनुशासित, मेहनती और देशभक्ति की भावना से भरे थे। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेल और शारीरिक गतिविधियों में विशेष रुचि थी। देश की सेवा का जज्बा उन्हें बचपन से ही था। इसी प्रेरणा के कारण उन्होंने पुलिस या सैन्य सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। कठिन परिश्रम और लगन के बाद वे फौज में भर्ती हुए। साथियों के लिए वे मार्गदर्शक और आम लोगों के लिए रक्षक बन गए। उनका मानना था कि वर्दी सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि देश और जनता की सुरक्षा का संकल्प है। बुजुर्ग राम आश्रय सिंह ने बताया कि जिस समय उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया वह समय देश के लिए चुनौतीपूर्ण था। पाकिस्तान की कारिस्तानी के कारण कारगिल क्षेत्र में युत्र छिड़ गया। वहां अपनी चोटी पर फतह करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। ऑपरेशन विजय का हिस्सा बन्े। अपने दल का नेतृत्व करते हुए सबसे आगे बढ़े। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को कड़ी टक्कर दी। इसी मुठभेड़ में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और देश के लिए शहीद हो गए। उनकी शहादत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। सरकार और समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके नाम पर चौक और स्मारक बनाकर इतिश्री कर ली। वे आज भी यहां के युवाओं के लिए प्रेरणस्रोत हैं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हरदेव प्रसाद की प्रतिमा कब लगाई गई थी?−
हरदेव प्रसाद की प्रतिमा 24 साल बाद हरदेव चौक पर लगाई गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBiharsharif News: सम्मान : बिहारशरीफ में 24 साल बाद लगी हरदेव चौक पर आदमकद प्रतिमा