Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBiharsharif Flyover Project Delayed Residents Await Completion Amidst Traffic Chaos
बिहारशरीफ : दीपावली भी बीता, नहीं पूरा हुआ भरावपर फ्लाईओवर

बिहारशरीफ : दीपावली भी बीता, नहीं पूरा हुआ भरावपर फ्लाईओवर

संक्षेप:

बिहारशरीफ में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम अब भी अधूरा है, जबकि कई बार इसकी पूरी होने की तिथि बदल चुकी है। शहरवासियों को यातायात की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 73 करोड़ की लागत से यह फ्लाईओवर तीन साल से बन रहा है।

Nov 03, 2025 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बिहारशरीफ : दीपावली भी बीता, नहीं पूरा हुआ भरावपर फ्लाईओवर काम पूरा होने की कई तिथि फेल, शहरवासियों को और कितनी तिथियों का करना होगा इंतजार 3 साल से बन रहा एलआईसी भवन से लेकर सोगरा कॉलेज मोड़ तक फ्लाईओवर फोटो : फ्लाईओवर : बिहारशरीफ शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। दशहरा 2024, जनवरी 2025, जून 2025, फिर दशहरा 2025 और अब दीपावली 2025 भी बीत चुका है। लेकिन, शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर अब भी अधूरा है। अधूरा निर्माण के सैकड़ों कारण हो सकते हैं। शहर के लोग आवागमन के क्रम में जो दर्द झेल रहे हैं, उसे समझने वाला कोई नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तीन साल से शहर के एलआईसी भवन से लेकर सोगरा कॉलेज मोड़ तक फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। 73 करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर के इस मार्ग में चलने वाले लोगों को रोज जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। अब जबकि दीपावली भी बीत चुका है। बावजूद निर्माण अधूरा है। पूर्ण निर्माण की नई तिथि अधिकारियों द्वारा नहीं जारी की गयी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से शहर में कई काम हो रहे हैं। शहर के लिए इसमें सबसे उपयोगी यह भरावपर फ्लाईओवर ही है। 2022 में स्मार्ट सिटी से इस प्रोजेक्ट की शुरूआत हुई थी। तब जुलाई 2024 में निर्माणकाम पूरा होने की अवधि तय की गयी थी। तब से विभिन्न कारणों से निर्माण की तिथि आगे बढ़ रही है। अभी भी सड़क पर ही सजती है मछली बाजार : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से बाजार समिति में करोड़ों रुपये से मछली विक्रेताओं के लिए एयरकंडीशनल भवन और प्लेटफार्म बनाया गया है। विडंबना यह है कि करोड़ों रुपए का भवन बनने के बाद भी रामचंद्रपुर मार्ग में सड़क पर ही बाजार सज रही है। जंक्शन इंप्रुवमेंट पर फूड प्लाजा का कब्जा : यातायात की समस्या की समाधान के लिए अस्पताल मोड़ पर जंक्शन इंप्रुवमेंट बनाया गया है। जंक्शन इंप्रुवमेंट निर्माण के लिए टाउन हॉल और श्रम कल्याण केंद्र की घेराबंदी को तोड़कर कई फीट जमीन भी ली गयी है। कहने को तो जंक्शन इंप्रुवमेंट बन गया, लेकिन जाम की समस्या यहां अब भी बरकरार है। दो तरफ की जंक्शन इंप्रुवमेंट पर फूड प्लाजा वालों का कब्जा है। दूसरी ओर की जंक्शन इंप्रुवमेंट पर सामान्य दिनों में धरनार्थियों व प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लगा रहता है। खास बात यह है कि अस्पताल मोड़ पर धरना देने की आज्ञा अधिकारियों द्वारा ही जारी की जाती है। शाम में अस्पताल मोड़ का माहौल इस कदर रहता है कि श्रम कल्याण से लेकर फूड प्लाजा तक असमाजिक तत्वों का अड्डा रहता है। इस दौरान बाएं लेन से पैदल तक नहीं पार किया जा सकता है। मगध कॉलोनी निवासी अबधेश कुमार, मधुरेंद्र कुमार, पटेल नगर निवासी संजय कुमार सिन्हा व अन्य ने अधिकारियों से अविलंब इस पर कार्रवाई करते हुए उचित कदम उठाने की गुहार लगायी है।