भाजपा के शक्ति केन्द्र की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
बिहारशरीफ में भाजपा नगर उत्तरी मंडल की बैठक हुई, जिसमें शक्ति केन्द्र की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के लिए निर्देश दिए गए। उपस्थित नेताओं ने संगठन के कार्यकर्ताओं की देशहित में भूमिका को सराहा।

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा बिहारशरीफ नगर उत्तरी मंडल के शक्ति केन्द्र संख्या एक की बैठक बुधवार को की गयी। इसमें सोडहीड, बबुरबन्ना व सहोखर मोहल्ला शामिल है। शक्ति केन्द्र प्रमुख सुनील कुमार ने कहा कि बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी। जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अमरेश कुमार एवं नगर अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता देशहित में काम करता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुनने का निर्देश दिया। मौके पर सुरेंद्र शर्मा, राजदीप कुमार, वीरेंद्र चौधरी, शशिकांत सिन्हा, कमल प्रभाकर, अमित कुमार, रीतेश कुमार वर्मा, रविरंजन वर्मा आदि मौजूद थे।
(बिहारशरीफ से अमित कुमार)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


