Biharsharif News: 19 केंद्रों पर आज 13 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: बिहारशरीफ में मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा रविवार को 19 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 13,176 अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, और उड़नदस्ता टीम परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखेगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।

Biharsharif News: 19 केंद्रों पर आज 13 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मद्य निषेध अवर निरीक्षक पद के लिए रविवार को शहर के 19 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 13 हजार 176 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। इसके बाद उड़नदस्ता टीम भी परीक्षा की सारी गतिविधियों पर नजर रखेगी। डीडीसी रंजन चौधरी ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए सारी तैयारी हो चुकी है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे रिपोर्टिंग करने को कहा है। ताकि, परीक्षा हॉल में जाने में किसी तरह की परेशानी या लेटलतीफी न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।