प्रताड़ना की शिकार महिला ने एसपी से लगायी फरियाद
बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रताड़ना की शिकार महिला ने एसपी से लगायी फरियाद प्रताड़ना की शिकार महिला ने एसपी से लगायी फरियाद

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ससुरालवालों की प्रताड़ना की शिकार अस्थावां बाजार निवासी दिनेश शर्मा की पुत्री काजल कुमारी ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है। आवेदन के अनुसार उसकी शादी तीन साल पहले शेखपुरा जिला के जयरामपुर थाना क्षेत्र के पाकपर गांव निवासी आनंद ठाकुर से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से दहेज के लिए गाली-गलौज व मारपीट की जाती थी। इस मामले में उसने बिहारशरीफ महिला थाना में 20 जनवरी को पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। इतने महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं मिली। सूचना मिली है कि एक आरोपित का नाम केस से हटा दिया गया है।
(बिहारशरीफ से अमित कुमार)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


